फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   officers availablity will be checked in office

पड़ेंगे छापे, रात में तैनाती स्थल पर न रुकने वाले अफसरों पर होगी कार्रवाई

Tue, 03 May 2022 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
officers availablity will be checked in office
बरेली। तैनाती स्थल पर ही रात्रि विश्राम करने के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश का अफसर पालन नहीं कर रहे हैं। जिला मुख्यालय तक सूचनाएं पहुंच रही हैं कि तहसील और ब्लॉक स्तर के अधिकारी अब भी कार्यालय अवधि से ज्यादा अपने तैनाती स्थल पर रुकने को तैयार नहीं हैं। अब डीएम ने छापे मारने की चेतावनी देते हुए मुख्यमंत्री के आदेश का पालन करने की हिदायत दी है।
विज्ञापन

दो दिन पहले बरेली मंडल के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान बरेली मंडल के प्रभारी और औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता के समक्ष कई विभागों की शिकायत जनप्रतिनिधियों ने की थी। उन्होंने राशन वितरण में घटतौली और बिजली कटौती की शिकायतों पर अफसरों के ‘कल देखेंगे’ जैसा जवाब देने की बात कही थी, साथ ही निर्माण कार्यों में धांधली पर सुनवाई न होने, बेसिक स्कूलों की बदहाल स्थिति में सुधार न होने जैसे आरोप लगाए थे। मंत्री नंदी ने मुख्यमंत्री के आदेश का हवाला देते हुए सभी अधिकारियों को अपने तैनाती स्थल पर ही रात्रि विश्राम करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

अब डीएम शिवाकांत द्विवेदी ने तहसील और ब्लॉक मुख्यालय पर तैनात अफसरों को रात में तैनाती स्थल पर ही रुकने का निर्देश जारी किया है। साथ ही इसका सत्यापन कराने का भी फैसला किया है। उन्होंने आगाह किया है कि वह खुद किसी भी तहसील या ब्लॉक का औचक निरीक्षण करेंगे। अगर अधिकारी रात में तैनाती स्थल पर मौजूद नहीं मिला तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी आवास पर मौजूद रहना अनिवार्य
डीएम ने कहा है कि लोगों की सहूलियत के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी अफसरों को अपने-अपने तैनाती स्थल पर रात में रुकने का आदेश दिया है। इसका उद्देश्य स्थानीय स्तर पर समस्याओं का प्रभावी निस्तारण कराना है। जिनके पास सरकारी आवास नहीं है, वे अपनी व्यवस्था खुद करें और जिनके पास सरकारी आवास हैं, वे प्रत्येक दशा में वहीं निवास करें। अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। के स्वयं जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed