फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Number of infected doubles, 38 positive

दोगुनी हुई संक्रमितों की तादाद, 38 मिले पॉजिटिव

Sun, 27 Dec 2020 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Number of infected doubles, 38 positive
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
बरेली। अमेरिका और लंदन से होते हुए बीते दिनों बरेली लौटे युवक के पॉजिटिव मिलने की दहशत कम नहीं हुई थी कि शनिवार देर रात संक्रमितों की तादाद भी दोगुनी मिलने से अफसर सकते में आ गए हैं। एहतियातन सभी संक्रमितों की कम से कम 25 संपर्क में आने वालों को ट्रेस करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, संक्रमण की रोकथाम के लिए टीम को और मुस्तैद रहने के साथ ही, शहरवासियों से भी संक्रमण के लक्षण होने या किसी संक्रमित के संपर्क में आने पर कोरोना जांच की अपील की गई है।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार के मुताबिक शनिवार को आईवीआरआई ट्रूनेट और एंटीजन की करीब दो हजार से ज्यादा मिली जांच रिपोर्ट में 38 व्यक्ति संक्रमित मिले हैं। जिसमें अमेरिका और लंदन से वापस आया मर्चेंट नेवी का कैप्टन भी शामिल है। सभी की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। वहीं, नए मिले संक्रमितों में सुरेश शर्मा नगर, त्रिवेणी कॉलोनी, शाहजहांपुर, बन्नूवाल नगर, बिहारीपुर ढाल, आईवीआरआई परिसर, रिठौरा, शेरगढ़, जसनपुर, शरीफ नगर, कृष्णायन कॉलोनी, नवाबगंज, रजपुरा, शाहपुर, राजेंद्र नगर, महानगर, सिविल लाइंस, इफको, गणेश नगर, इंदिरा नगर, डीडी पुरम के लोग शामिल हैं। बताया कि संक्रमण की दर बढ़ने की आशंका के चलते सभी संक्रमितों के संपर्क में आए कम से कम 25 लोगोें को ट्रेस करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, लोगों को भी संक्रमण से बचाव के लिए कोविड प्रोटोकॉल यानी मास्क और दो गज दूरी के साथ ही बार-बार हाथ धोने का सुझाव दिया है।
विज्ञापन

गनीमत: 18 की हुई थी सैंपलिंग, 17 निगेटिव

आईडीएसपी प्रभारी डॉ. मीसम अब्बास के मुताबिक दिसंबर में विदेश से वापस आने वालों को ट्रेस किया गया था। बरेली में मौजूद रहे 18 लोगों के सैंपल जांच को भेजे गए थे। जिसमें 17 व्यक्ति निगेटिव मिले हैं। शासन की ओर से जारी आदेश के तहत जो निगेटिव मिले हैं। उनकी भी निगरानी की जाएगी। किसी तरह की तबियत बिगड़ने पर फिर सैंपल किया जा सकता है। बताया कि फौरी तौर पर विदेश से वापस आए युवक की पत्नी की सैंपलिंग भी की गई। रिपोर्ट निगेटिव रही। युवक ने परिवार के अलावा किसी और के संपर्क में आने से साफ इनकार किया है। हालांकि उसके आसपास रहने वालों की भी एहतियातन जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed