{"_id":"648a191e246ea897d306ae34","slug":"number-of-e-buses-increased-on-shahi-and-faridpur-routes-decreased-in-the-city-bareilly-news-c-4-1-182095-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: शहर में घटीं, शाही और फरीदपुर रूट पर बढ़ी ई-बसों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: शहर में घटीं, शाही और फरीदपुर रूट पर बढ़ी ई-बसों की संख्या
Thu, 15 Jun 2023 01:16 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 15 Jun 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
बरेली। नए रूटों पर ई-बसों का संचालन शुरू होने से सिटी बस सेवा में कुछ सुधार दिख रहा है। यात्रियों के दबाव को देखते हुए सत्य प्रकाश पार्क से झुमका चौराहा, फतेहगंज पश्चिमी होते हुए शाही रूट पर तीन की जगह सात ई-बसों को लगाया गया है। मिनी बाईपास से किला, जंक्शन व सेटेलाइट होते हुए रजऊ परसपुर रूट पर 3 की जगह 6 बसों को लगाया गया है। इज्जतनगर रेलवे स्टेशन से सिद्धि विनायक कॉलेज समेत तीन रूटों पर ई-बसों की संख्या कम की गई है।
सिटी बस सर्विसेज लिमिटेड शहर में 24 ई-बसों का संचालन कर रहा है। बस सेवा को घाटे से उबारने के लिए 31 मई को हुई बोर्ड की बैठक में भोजीपुरा, फरीदपुर और शाही के बीच ई-बसों के संचालन को मंजूरी दी गई थी। फरीदपुर और भोजीपुरा रूट पर टोल प्लाजा का पेच फंसने के कारण बसों का संचालन शुरू नहीं हो सका। फरीदपुर रोड पर रजऊ परसपुर और भोजीपुरा रोड पर सिद्धि विनायक कॉलेज तक रूट को सीमित कर दिया गया।
चेकिंग के लिए टीमें भी सक्रिय
ई-बसों के संचालन का दायरा बढ़ाए जाने के बाद चेकिंग टीमें भी सक्रिय हो गई हैं। रोडवेज के आरएम, एआरएम और प्रवर्तन टीमों के साथ-साथ एसडीएम, सिटी मजिस्ट्रेट आदि प्रशासनिक अधिकारी भी ई-बसों में टिकट चेकिंग कर सकेंगे। मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है।
विज्ञापन
किस रूट पर कितनी बसें हो रहीं संचालित
- झुमका चौराहा से किला होते हुए जंक्शन तक - चार बसें
- मिनी बाईपास से डेलापीर, फनसिटी, सेटेलाइट, श्यामगंज, बरेली कॉलेज होते हुए जंक्शन तक - चार बसें
- सत्य प्रकाश पार्क से झुमका चौराहा होते हुए फतेहगंज पश्चिमी तक - सात बसें
- मिनी बाईपास से किला, जंक्शन, सेटेलाइट होते हुए रजऊ परसपुर तक - छह बसें
- इज्जतनगर रेलवे स्टेशन से सिद्धि विनायक कॉलेज तक - तीन बसें
वर्जन
नय रूटों पर यात्रियों की अधिक संख्या देखते हुए बसों की संख्या बढ़ाई गई है। जिन रूटों पर बसों की संख्या कम की गई है, वहां बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। सत्य प्रकाश पार्क, शाही, झुमका चौराहा, फतेहगंज रूट पर यात्रियों की संख्या अच्छी है।- मनीषा दीक्षित, डिपो प्रभारी, सिटी बस सर्विसेज