फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Now your head won't heat up, traffic personnel should get AC helmets

Bareilly News: अब नहीं तपेगा सिर, ट्रैफिक कर्मियों को मिले एसी हेलमेट

Wed, 21 May 2025 02:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
Now your head won't heat up, traffic personnel should get AC helmets
बरेली। यातायात पुलिस के कर्मचारी इन दिनों तेज गर्मी में ड्यूटी कर रहे हैं। इससे बचाव के लिए उनको टेंपरेचर कंट्रोल हेड गियर (एसी हेलमेट) का वितरण किया। एसएसपी ने इन पुलिसकर्मियों को और ज्यादा मेहनत से ड्यूटी करने का संदेश दिया।
विज्ञापन

यातायात व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए शासन ने यातायात पुलिसकर्मियों के लिए एसी हेलमेट और स्पीड रडार युक्त इंटरसेप्टर बाइकें भेजी हैं। एसी हेलमेट तापमान 10 से 15 डिग्री सेल्सियस कम महसूस होगा। इससे पुलिसकर्मियों को राहत मिलेगी। हेलमेट वितरण से पहले एसएसपी अनुराग आर्य ने पूजा-अर्चना की। एसपी यातायात मोहम्मद अकमल खां ने बताया कि एसी हेलमेट को विशेष रूप से डिजाइन किया गया है। इससे पुलिसकर्मियों को चिलचिलाती धूप में राहत मिलेगी। शरीर का तापमान संतुलित बना रहेगा। हीट स्ट्रोक, थकान और चक्कर जैसी समस्याओं से बचाव होगा।
विज्ञापन

इसके साथ ही एसएसपी ने चार अत्याधुनिक इंटरसेप्टर बाइकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बताया कि ये बाइक स्पीड रडार सिस्टम से लैस हैं। ये तेज रफ्तार वाहनों को ट्रैक कर सकेंगी। इसका उद्देश्य वाहनों की गति नियंत्रित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हैदराबाद की कंपनी ने किया है निर्माण

एसपी यातायात ने बताया कि आधुनिक हेलमेट को हैदराबाद की जर्स कंपनी ने बनाया है। यह 50 डिग्री सेल्सियस तापमान पर भी काम करेगा। यातायात कर्मी कमर बेल्ट में इसकी बैट्री को फंसाएंगे। इसका बैट्री बैकअप आठ घंटे का होता है। इस वजह से कर्मी पूरी ड्यूटी के दौरान इसका लाभ ले सकेंगे। इस तरह के हेलमेट सबसे पहले लखनऊ में दिए गए थे। ब्यूरो



--
यातायात कर्मियों की परेशानी को देखते हुए शासन ने यह सहूलियत दी है। अत्याधुनिक बाइकों से पुलिस वाहनों की रफ्तार पर भी लगाम लगा सकेगी। - अनुराग आर्य, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed