फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   now lucknow flight will also be available from bareilly airport know fare and time table

जिसका था इंतजार..वो घड़ी आ गई: बरेली एयरपोर्ट से अब लखनऊ की फ्लाइट भी होगी उपलब्ध, जानें किराया और समय सारणी

Fri, 29 Jul 2022 10:35 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 29 Jul 2022 10:35 PM IST
सार

बरेली से लखनऊ के लिए करीब आठ महीने पहले ट्रूजेट एयरलाइन का टेंडर हुआ था लेकिन ट्रूजेट ने उड़ान शुरू नहीं की। बृहस्पतिवार को एलायंस एयर ने छह अगस्त से बरेली से लखनऊ की उड़ान शुरू करने की घोषणा कर दी और शुक्रवार को इसका शेड्यूल भी जारी कर दिया है। 

विज्ञापन
now lucknow flight will also be available from bareilly airport know fare and time table
बरेली एयरपोर्ट पर यात्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ के लिए बरेली से फ्लाइट शुरू होने का इंतजार आखिरकार पूरा हो गया। अगले सप्ताह से बरेली एयरपोर्ट से अब लखनऊ की फ्लाइट भी उपलब्ध होगी। एलायंस एयर ने शुक्रवार को 48 सीटर विमान एटीआर 42 का शेड्यूल जारी कर दिया, जो छह अगस्त से दिल्ली से वाया बरेली होते हुए लखनऊ के लिए उड़ान भरेगा। 

विज्ञापन


बरेली से लखनऊ के लिए करीब आठ महीने पहले ट्रूजेट एयरलाइन का टेंडर हुआ था लेकिन ट्रूजेट ने उड़ान शुरू नहीं की। बृहस्पतिवार को एलायंस एयर ने छह अगस्त से बरेली से लखनऊ की उड़ान शुरू करने की घोषणा कर दी और शुक्रवार को इसका शेड्यूल भी जारी कर दिया है। दिल्ली-बरेली-लखनऊ के लिए फिलहाल 48 सीटर विमान से उड़ान भरने का निर्णय इसलिए लिया गया है ताकि एयर ट्रैफिक कम होने पर एयरलाइन को घाटा न उठाना पड़े।
विज्ञापन


बता दें कि फिलहाल दिल्ली से बरेली के लिए एलायंस एयर की ओर से 74 सीटर एटीआर 72 के जरिए हवाई सेवा मुहैया कराई जा रही है मगर इस पर हर दिन औसतन 50 फीसदी ही एयर ट्रैफिक रिकॉर्ड हो रहा है। पिछले दिनों सर्वे के बाद एटीआर 72 के बजाय एटीआर 42 के संचालन का निर्णय लिया गया है। सर्वे रिपोर्ट में दिल्ली से बरेली और बरेली से लखनऊ तक की उड़ान में बेहतर एयर ट्रैफिक भी मिलने की उम्मीद जताई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरेली से 2:10 और लखनऊ से 3:40 बजे मिलेगी फ्लाइट
एयरपोर्ट निदेशक आरएस कनोज के मुताबिक दिल्ली से लखनऊ वाया बरेली फ्लाइट उपलब्ध होगी। यह विमान दोपहर 12.30 बजे दिल्ली से उड़ान भरकर 1:40 बजे बरेली पहुंचेगा और बरेली से 2:10 बजे उड़ान भरकर 15:10 बजे लखनऊ उतरेगा। लखनऊ से दिल्ली के सफर में विमान लखनऊ से दोपहर 3:40 बजे उड़ान भरकर शाम 4:40 बजे बरेली उतरेगा और बरेली से शाम 5:05 बजे उड़ान भरकर शाम 6:05 बजे दिल्ली पहुंचेगा। 

  
अफसरों, कारोबारियों और डॉक्टरों को मिलेगी राहत
सर्वे रिपोर्ट में एयर ट्रैफिक कम होने की मुख्य वजह दिल्ली की फ्लाइट के अक्सर लेट होने की समस्या को भी माना गया था। हालांकि, अब दिल्ली से सीधी उड़ान होने से यह समस्या खत्म होने की उम्मीद है। लखनऊ से दिल्ली की फ्लाइट शुरू होने से सबसे ज्यादा राहत अफसरों और डॉक्टरों को मिलेगी। अफसरों का लखनऊ में सरकारी बैठकों डॉक्टरों का कॉन्फ्रेंस और दूसरी गतिविधियों के लिए आने-जाने का समय बचेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed