फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Another report filed against Kanhaiya Gulati and his company in Bareilly

Bareilly News: अब शाहजहांपुर के निवेशकों ने कराई गुलाटी एंड कंपनी पर रिपोर्ट, पांच करोड़ रुपये की ठगी का आरोप

Wed, 24 Dec 2025 02:47 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Wed, 24 Dec 2025 02:47 AM IST
सार

बरेली में करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के आरोपी कन्हैया गुलाटी पर अब शाहजहांपुर के निवेशकों ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि गुलाटी की कंपनी कैनविज ने बंडा कस्बे में ट्रेडिंग में निवेश कराने के बहाने पांच करोड़ रुपये की ठगी की थी।

विज्ञापन
Another report filed against Kanhaiya Gulati and his company in Bareilly
कन्हैया गुलाटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के जिलावासियों को करोड़ों रुपये का चूना लगाने वाले कैनविज कंपनी के कन्हैया लाल गुलाटी के गिरोह पर धड़ाधड़ रिपोर्ट दर्ज हो रही हैं। अब शाहजहांपुर के निवेशक भी रिपोर्ट दर्ज करा रहे हैं। एसएसपी के आदेश पर इन लोगों की पहली रिपोर्ट बारादरी थाने में दर्ज की गई है।  

विज्ञापन


शाहजहांपुर में भी गुलाटी गिरोह ने बड़े पैमाने पर लोगों से ठगी की है। शाहजहांपुर के बंडा निवासी विमलेश और वीरेंद्र प्रताप ने एसएसपी अनुराग आर्य को बताया कि कन्हैया गुलाटी की कंपनी कैनविज ने बंडा कस्बे में ट्रेडिंग में निवेश कराने के बहाने पांच करोड़ रुपये की ठगी की थी। कन्हैया गुलाटी, उसकी पत्नी राधिका गुलाटी, मां मधु गुलाटी, पुत्र गोपाल गुलाटी और साले आशीष महाजन ने केएम एसोसिएट में रुपये निवेश कराए और बड़ी रकम जुटाने के बाद गुमराह करने लगे। 
विज्ञापन


रकम दोगुनी करने का दिया था झांसा 
आरोप है कि इन लोगों ने निवेशकों को झूठे सपने दिखाए। कंपनी के चेक देकर विश्वास हासिल किया। लोगों को ठगने के लिए पीलीभीत बाइपास पर कैनविज मनी एसोसिएट्स का दफ्तर बनाया। ट्रेडिंग में निवेश कराने के नाम पर रकम ऐंठ ली। निवेश करने पर पांच प्रतिशत टीडीएस काटकर मुनाफा देने का वादा किया। 22 माह में रकम दोगुनी करने का झांसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित खबर- Bareilly News: कन्हैया गुलाटी और उसके साथियों पर 17 मामले दर्ज, एसएसपी बोले- तेज होगी कार्रवाई

गुलाटी परिवार ने बरेली मंडल के सभी जिलों में घूमकर इस स्कीम के बारे में प्रचार प्रसार किया, जिससे बहुत लोग ठगी के शिकार हुए। अब निवेशक आत्महत्या करने पर मजबूर हैं। बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed