फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Seventeen cases have been registered against Kanhaiya Gulati in Bareilly

Bareilly News: कन्हैया गुलाटी और उसके साथियों पर 17 मामले दर्ज, एसएसपी बोले- तेज होगी कार्रवाई

Tue, 23 Dec 2025 02:59 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 23 Dec 2025 02:59 AM IST
सार

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि कन्हैया गुलाटी के खिलाफ इस साल 17 मामले दर्ज किए गए हैं। 15 मामले दिसंबर माह में ही दर्ज हुए हैं। इन सब मामलों की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है। टीमों को लगाया गया है।

विज्ञापन
Seventeen cases have been registered against Kanhaiya Gulati in Bareilly
आरोपी कन्हैया गुलाटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में निवेशकों से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोपी कैनविज कंपनी के मालिक कन्हैया गुलाटी के खिलाफ कार्रवाई और तेज होगी। एसएसपी अनुराग आर्य ने एक वीडियो बयान जारी करके इसका दावा किया। उन्होंने बताया कि एसआईटी (विशेष जांच दल) में काबिल विवेचकों को शामिल किया जा रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी टीम लगाई जा रही है।

विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि कैनविज कंपनी के मालिक कन्हैया लाल गुलाटी, उसके परिवार व साथियों पर लोगों के करोड़ों रुपये हड़पने का आरोप है। उसके खिलाफ झारखंड, बिहार समेत कई राज्यों में मामले दर्ज हैं। पिछले वर्षों में दर्ज कुछ मामलों में एफआर भी लगी है। इस साल तेजी से उसकी शिकायतें सामने आईं तो हाल ही में 17 मामले गुलाटी आदि के खिलाफ बारादरी व जिले के ही अन्य थानों में दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन


आरोपी को लुकआउट नोटिस हो चुका है जारी 
एसएसपी ने बताया कि सैकड़ों निवेशकों की मेहनत की कमाई गुलाटी ने हड़पी है, इसलिए इन मामलों में गुणवत्तापरक विवेचना कराने की जरूरत है ताकि आरोपी कानून के शिकंजे से बच न सकें। इसके लिए उन्होंने एसआईटी गठित कर दी। एसआईटी प्रभारी एसपी यातायात अकमल खान व उनके सहयोगी एएसपी शिवम आशुतोष बनाए गए हैं। एसआईटी ने विवेचनाओं का परीक्षण शुरू कर दिया है। पुलिस का जोर आरोपी गुलाटी व उसके सहयोगियों की गिरफ्तारी पर है। इसके लिए लुक आउट नोटिस भी जारी किया गया है ताकि गुलाटी विदेश न भाग सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सैकड़ों लोगों को फंसाया 
कन्हैया गुलाटी और उसके साथियों को लेक कई खुलासे हो रहे हैं। पता लगा है कि कई राज्यों के सैकड़ों लोगों को गुलाटी के गुर्गों ने फंसाया था। लोग 35-35 लाख रुपये के बाउंस चेक लिए चक्कर काट रहे हैं। कई लोग अब भी शिकायत से बच रहे हैं तो कुछ खुलकर सामने आ गए हैं। कन्हैया गुलाटी की कंपनी कैनविज की एक और जालसाजी वाली योजना फैमिली इंडिपेंडेंस मैजिक इनकम के बारे में निवेशकों ने शिकायत की है।

जिसमें बताया गया है कि कंपनी ने इसके तहत निवेश करने वाले को ढाई साल तक दो से तीन हजार रुपये प्रति माह देने का वादा किया था। कंपनी के झांसे में आकर लोगों ने इसमें खूब निवेश किया। कंपनी ने एक दो माह तक तक ही रिटर्न दिया, इसके बाद प्रतिमाह भुगतान रोक दिया। इस पर निवेशकों ने कंपनी के जिम्मेदारों से संपर्क किया। इसके बाद उन्हें कंपनी की ओर से पोस्ट डेटेड चेक थमा दिए गए। निर्धारित तारीख पर जब निवेशकों ने बैंकों में चेक लगाए तो उनके बाउंस होने का सिलसिला शुरू हो गया। थक हारकर निवेशकों ने पुलिस की शरण ली।

इस तरह की ठगी
देवरिया निवासी धर्मेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि अपनी गाढ़ी कमाई के 12 लाख से अधिक रुपये निवेश किया था। कंपनी ने उन्हें तीन माह में लगभग 2.84 लाख रुपये वापस किए। इसके बाद भुगतान रोक दिया। जब उन्होंने आपत्ति जताई तो वर्ष 2019 में उन्हें अक्तूबर 2023 में कैश होने वाले 9 लाख 33 हजार 759 रुपये के दो चेक थमा दिए। तय तिथि पर चेक लगाया तो बैंक ने उन्हें बताया कि यह खाता बंद हो गया है। 

उन्होंने एनआई एक्ट का मुकदमा दाखिल किया। न्यायालय की ओर से जारी नोटिस पर कंपनी की ओर से कोई जवाब नहीं दिया जा रहा है। लखीमपुर खीरी के नीरज कुमार के 24 लाख रुपये फंसे हैं। कंपनी के विभिन्न सोशल मीडिया ग्रुप में जो पीड़ित निवेशक अपने साथ ठगी के बारे में बता रहे हैं, उनमें सर्वाधिक बिहार, झारखंड के हैं। यूपी, दिल्ली, मध्य प्रदेश व राजस्थान के लोगों ने भी अलग-अलग प्लान में निवेश कर रखा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed