{"_id":"6ac22f3295df0b85af02b68a","slug":"bjp-mandal-in-charge-attacked-by-a-bull-in-bareilly-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली: खेत पर गए भाजपा मंडल प्रभारी पर सांड़ ने किया हमला, गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: खेत पर गए भाजपा मंडल प्रभारी पर सांड़ ने किया हमला, गंभीर रूप से घायल
Sun, 04 Oct 2026 04:19 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरौली (बरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरौली (बरेली)
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sun, 04 Oct 2026 04:19 PM IST
सार
बरेली जिले में छुट्टा पशुओं का आतंक थम नहीं रहा है। सिरौली में भाजपा मंडल प्रभारी पर सांड़ ने हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। घटना तब हुई, जब वह अपने खेत पर गए थे।
विज्ञापन
घायल भाजपा नेता सत्यपाल कश्यप
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
बरेली के सिरौली कस्बा के मोहल्ला कश्यप निवासी भाजपा सिरौली मंडल प्रभारी सत्यपाल कश्यप पर सांड़ ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना शनिवार शाम गांव धौरेला स्थित उनके खेत पर हुई।
विज्ञापन
सत्यपाल कश्यप ने बताया कि वह उड़द की फसल देखने खेत पर गए थे, तभी सांड़ ने उन पर हमला कर दिया। खेत में एक सांड़ उड़द की फसल रौंद रहा था। सत्यपाल कश्यप ने डंडे से उसे भगाने का प्रयास किया। किसान को अपनी ओर आता देख सांड़ उन पर झपट पड़ा।
विज्ञापन
सांड ने उन्हें उठाकर पटक दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां मौजूद ग्रामीणों ने सांड़ को भगाया। उन्हें तत्काल घर लाया गया और उपचार कराया गया। ग्रामीणों ने बताया कि खेतों में छुट्टा जानवरों के हमले बढ़ गए हैं। किसान और राहगीर अक्सर इन हमलों में घायल होते रहते हैं।
विज्ञापन