फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Now flood of diseases in villages, waiting for health services

Bareilly News: अब गांवों में बीमारियों की बाढ़, स्वास्थ्य सेवाओं का इंतजार

Tue, 08 Aug 2023 02:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 08 Aug 2023 02:47 AM IST
विज्ञापन
Now flood of diseases in villages, waiting for health services
मिर्जापुर के मस्जिद नगला में आई फ्लू से परेशान बाढ़ पीड़ित
मिर्जापुर। गंगा की बाढ़ से प्रभावित गांवों के लोग अब संक्रामक बीमारियों का दंश झेल रहे हैं। इन गांवोें में सैकड़ों लोग आई-फ्लू की चपेट में हैं। आंखों में डालने के लिए ड्रॉप तक मुहैया नहीं है। वहीं, सर्दी से बुखार के अलावा खांसी-जुकाम, चर्म रोग भी बाढ़ पीड़ितों को अपनी चपेट में ले रहा है। घर में रह रहे बाढ़ पीड़ितों को राहत के लिए राशन सामग्री देने से मुंह मोड़ने वाला प्रशासन अब स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध नहीं करा पा रहा है।
विज्ञापन


मिर्जापुर क्षेत्र के गंगा किनारे के गांव से बाढ़ का पानी उतर चुका है, मगर सभी रास्ते कीचड़ से भरे हुए हैं। ग्रामीणों के घर के बाहर भी कीचड़ भरा हुआ है। इससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। बाढ़ग्रस्त गांवों के रास्ते अब भी बंद होने से मेडिकल टीम प्रभावित गांवों में नहीं पहुंच पा रही हैं।
विज्ञापन

आजाद नगर के इशहाक ने बताया कि पिछले दिनों इस्लामनगर में स्वास्थ्य शिविर लगाया था। गांव के चारों ओर जलभराव के कारण न तो रोगी शिविर में पहुंच सके और न ही डॉक्टर आजाद नगर पहुंचे। गांव में आई फ्लू के रोगियों की संख्या सबसे अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाढ़ से अभी भी घिरे मस्जिद नगला, कटैला नगला, पैलानी, मोती नगरा, बटन नगला, धोबियन नगला, बांसखेड़ा आदि गांवों में दोपहिया और चार पहिया वाहनों का आवागमन बंद है। स्वास्थ्यकर्मी रोड किनारे के गांवों में शिविर लगाकर खानापूर्ति कर रहे हैं।

मस्जिद नगला के परवेज व फिरोज ने बताया कि घर-घर आई फ्लू, बुखार, चर्म रोग से लोग परेशान हैं। अब तक कोई डॉक्टर नहीं आया है। गांवों में घास-फूस और जीव-जंतुओं के मरने से सड़ांध फैल रही है। इससे बीमारियां बढ़ रहीं हैं। दिहाड़ी मजदूरों को काम नहीं मिलने से उनके परिवार भुखमरी की कगार पर हैं। गंगा के खादर की लगभग सभी फसलें डूबकर नष्ट हो जाने से बाढ़ पीड़ितों की दुश्वारियां बढ़ती ही जा रहीं हैं।

बाढ़ग्रस्त ग्राम इस्लामनगर और भरतपुर में मेडिकल शिविर लगाए जा चुके हैं। मस्जिद नगला, कटैला नगला, पैलानी आदि गांवों में जाने का रास्ता नहीं है। रास्ता खुलते ही सभी गांवों में स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। -डॉ. आदेश रस्तोगी, प्रभारी सीएचसी जरीनपुर, ब्लॉक मिर्ज़ापुर





बाढ़ का पानी कम हो गया है। बाढ़ प्रभावित गांवों में पानी भरा होने की वजह से परेशानी हो रही है। मेडिकल शिविर सुरक्षित स्थानों पर लगाए जाते हैं, ताकि दवाओं पर कोई असर न पड़े। लगातार शिविर लगाए जा रहे हैं। पशुओं का टीकाकरण भी हो रहा है। - डॉ. सुरेश कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व, बाढ़ प्रभारी




गंगा नदी का जलस्तर घटा, रामगंगा का बढ़ा

शाहजहांपुर। गंगा के जलस्तर में कमी आई है, जबकि रामगंगा का जलस्तर बढ़ गया है। गर्रा के जलस्तर में गिरावट है और खन्नौत नदी का जलस्तर स्थिर है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष शारदा नहर खंड से सोमवार को जारी हुई रिपोर्ट के अनुसार रामगंगा का जलस्तर रविवार को 160 गेज था, जो कि सोमवार को 160.06 गेज हो गया है। वहीं, गंगा का जलस्तर रविवार को 138.45 गेज था, जो कि सोमवार को 138.40 गेज रह गया है। सोमवार को नरौरा बैराज से गंगा में 1,20,642 क्यूसेक पानी, रामगंगा में विभिन्न बैराजों से 19,610 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। संवाद

मिर्जापुर के मस्जिद नगला में आई फ्लू से परेशान बाढ़ पीड़ित

मिर्जापुर के मस्जिद नगला में आई फ्लू से परेशान बाढ़ पीड़ित

मिर्जापुर के मस्जिद नगला में आई फ्लू से परेशान बाढ़ पीड़ित

मिर्जापुर के मस्जिद नगला में आई फ्लू से परेशान बाढ़ पीड़ित

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed