फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Now five cows die in the second cowshed in Bareilly

Bareilly News: अब दूसरी गोशाला में ठंड से पांच गायों की मौत, हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

Thu, 09 Jan 2025 09:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 09 Jan 2025 09:20 AM IST
सार

बरेली जिले की ग्राम पंचायत अंतपुर की भोजपुर मड़ी गोशाला में मंगलवार को अव्यवस्थाओं के चलते गोवंशीय पशु मर गए थे। अब चुल्हरा गांव की गोशाला में गायों के मरने का मामला सामने आया है। 

विज्ञापन
Now five cows die in the second cowshed in Bareilly
थाने में मौजूद हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में अब आलमपुर जाफराबाद ब्लॉक के गांव चुल्हरा मजरा रसूला स्थित गोशाला में पांच गायों की मौत का मामला सामने आया है। साथ ही, वहां मौजूद अन्य गोवंशीय पशुओं की स्थिति भी काफी दयनीय है। इसको लेकर हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने बुधवार रात हंगामा किया। सूचना पर पुलिस टीम के साथ अफसर मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं के गुस्से को देख पुलिस मौके से दो लोगों को थाने ले आई। इस बीच अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के प्रांतीय महामंत्री सुनील गुप्ता व ब्लॉक प्रमुख के पति वेदप्रकाश यादव भी थाने पहुंच गए। बाद में गांव निवासी जितेंद्र कुमार सिंह की ओर से सात लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


आरोप: गोशाला में गायों की स्थिति दयनीय
बुधवार रात अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली कि गांव चुल्हरा मजरा रसूला स्थित गोशाला में गायों की स्थिति काफी दयनीय है। सूचना पर संगठन के जिलाध्यक्ष अनुपम शंखधार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर हंगामा करने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकर्ता अनिल सिंह राठौर, पवन श्रीवास्तव, हिमांशु सोलंकी का कहना था कि 140 की क्षमता वाली गोशाला में पशुओं की स्थिति काफी खराब है। ठंड से बचाव के इंतजाम नहीं हैं। गायों को पर्याप्त चारा नहीं मिल रहा है। गोशाला के समीप ही गड्ढे में पांच गोवंशीय पशुओं के शव पड़े थे, जिनको जानवर नोच रहे थे। गोशाला के भीतर भी यहां-वहां गायों के अवशेष पड़े मिले।

आंवला के एसडीएम नहने राम ने बताया कि हंगामा कर रहे कार्यकर्ताओं के आरोप निराधार है। मौके पर तहसीलदार, बीडीओ व पुलिस अधिकारी पहुंचे थे। वहां एक गोवंशीय पशु का शव मिला है, जो गोशाला के बाहर का है। उसको दफन करा दिया गया है।

गोशालाओं में सर्दी से बचाव का इंतजाम देखेंगे लेखपाल, अधिकारी भी करेंगे निरीक्षण
अलीगंज में गोवंशीय पशुओं की मौतों के बाद प्रशासन की नींद टूटी है। डीएम रविंद्र कुमार ने बुधवार को विकास भवन में आयोजित बैठक के दौरान सभी 129 गोशालाओं की जांच के आदेश दिए हैं। लेखपाल यहां सर्दी से बचाव के इंतजाम देखेंगे। अधिकारी भी वहां व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएंगे। कोताही बरतने पर डीएम ने कार्रवाई की हिदायत भी दी है। नगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी और पूर्वी के अधिशासी अधिकारियों को खासतौर पर गोशालाओं की व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए गए हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed