{"_id":"57e0437a4f1c1b190aa83aae","slug":"now-farmers-will-be-free-treatment-in-private-hospitals","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब किसानों का प्राइवेट अस्पतालों में होगा मुफ्त इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब किसानों का प्राइवेट अस्पतालों में होगा मुफ्त इलाज
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
Updated Tue, 20 Sep 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार ने फैसला लिया है कि 75 हजार रुपये सालाना आमदनी वाले गरीब किसानों को पांच लाख रुपये तक का हेल्थ इंश्योरेंस होगा। इन किसानों का बड़े-बड़े प्राइवेट अस्पतालों में भी इलाज हो सकेगा। अचानक दुर्घटना की स्थिति में 25 हजार रुपये का इलाज घटना स्थल के नजदीकी किसी भी नर्सिंग होम में करा सकते हैं। किसानों को लाभ दिलाने वाली इस योजना का नाम समाजवादी किसान एवं सर्व हित बीमा योजना रखा है। तीन साल पहले राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य बीमा योजना में हुए गोलमाल के कारण इस बार थम इंप्रेशन की व्यवस्था की गई है। भुगतान से पहले डीएम को सत्यापन के लिए अधिकृत किया है।
मुख्य सचिव राहुल भटनागर की ओर से जारी नियमावली के अनुसार इसके लिए जन सुविधा केंद्रों पर निशुल्क आन लाइन आवेदन किए जा सकेंगे। जिसमें बायो मैट्रिक थम इंप्रेशन भी होगा, उसी से ओरियंटल इंश्योरेंस कंपनी का बना हुआ हेल्थ इश्योरेंस कार्ड रिसीव कराया जाएगा। इसके लिए बरेली में छह जिलों का क्लस्टर बनाया है। जिसमें बरेली, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी और फरुखाबाद जिलों को शामिल करके 31 हजार किसानों को लाभ दिया जाना है। डीएम की अध्यक्षता में बनी कमेटी भुगतान करेगी। खसरा खतौनी, समाजवादी पेंशन और बीपीएल कार्ड धारकों को आय प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं होगी।
बीमित किसान और उसके परिवार को दुर्घटना, गंभीर बीमारी, कृत्रिम अंग लगाने तथा अन्य बीमारियों के उपचार के लिए मिलेगा। किसान की मौत की स्थिति में पांच लाख रुपये मिलेंगे, जबकि गंभीर बीमारी से ग्रसित होने पर एक साल के दौरान ढाई लाख का इलाज हो सकेगा। एक लाख रुपये तक कृत्रिम अंग लगाने को मिल सकेंगे। डीएम की ओर से मंजूरी के बाद पंद्रह दिन के अंदर भुगतान करना होगा। अधिक समय लगा तो ढाई हजार रुपये प्रति सप्ताह का जुर्माना देना होगा।
विज्ञापन
----------------------
ये है जिलावार लक्ष्य
---------------------
जिला लक्ष्य
बरेली 5706
बदायूं 5821
पीलीभीत 2946
शाहजहांपुर 5297
लखीमपुर खीरी 8161
फरुखाबाद 3161
--------------------
कुल 31,092
--------------------
बरेली के इन प्राइवेट अस्पतालों में मिलेगी सुविधा
चंद्रलोक, सरन हॉस्पीटल, गंगाशील, महिंद्रा गायत्री, एमके खान, शारदा, सत्या अस्पताल, मेधांश, आस्था, लाइफ लाइन, रेश्मा, जैन हास्पीटल, आला हजरत अस्पताल, संजय प्रतिमा, आरके अस्पताल, स्वाति एवं अस्पताल हैं।