फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Now after two days, the rain again chills for four days

अब दो दिन बाद बारिश फिर चार दिन ठिठुरन

Sat, 02 Jan 2021 12:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
Now after two days, the rain again chills for four days
प्रतीकात्मक । - फोटो : प्रतीकात्मक ।

शुक्रवार को अधिकतम तापमान में पांच, न्यूनतम में एक डिग्री की गिरावट

विज्ञापन
बरेली। 2021 की पहली सुबह घने कोहरे में लिपटी रही मगर दोपहर बाद खिली चटख धूप ने लोगों को राहत दी। मौसम विभाग के मुताबिक पछुआ हवा चलने से अगले दो दिन तक राहत रहेगी लेकिन फिर हल्की या मध्यम बारिश से तापमान गिरने की आशंका है। सौ फीसदी नमी के साथ बर्फीली हवाएं अगले चार दिन तक ठिठुरन बढ़ाएंगी।
चार दिनों से लोग कड़ाके की ठंड का सामना कर रहे हैं। गुरुवार शाम से ही घना कोहरा छा गया था। रात में शीतलहर के असर से न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधर, शुक्रवार की सुबह भी कोहरे में लिपटी रही। दोपहर 12 बजे के बाद धूप खिली तो लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली। हालांकि, अधिकतम तापमान में भी पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नमी का स्तर सौ फीसदी रहा।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के निदेशक डॉ. जेपी गुप्ता ने शनिवार को सुबह और शाम कोहरा छाने, दिन में धूप खिलने की उम्मीद जताई है। उधर, मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के चलते रविवार से शहर में बादलों का जमावड़ा होने लगेगा। अनुकूल माहौल बनने पर बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले छह दिनों का तापमान
तिथि अधिकतम न्यूनतम
31 दिसंबर 21.5 4.6
30 दिसंबर 15.4 3.7
29 दिसंबर 18.8 4.2
28 दिसंबर 19.5 6.9
27 दिसंबर 20.0 4.3
26 दिसंबर 19.8 5.3
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed