फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Notices will be issued to two lakh and twenty thousand voters in Bareilly

Voter List: यूपी के इस जिले में 2.20 लाख मतदाताओं को जारी होंगे नोटिस, देने होंगे प्रमाण

Wed, 31 Dec 2025 08:04 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 31 Dec 2025 08:04 AM IST
सार

बरेली जिले में 2.20 लाख मतदाताओं को नो-मैपिंग की श्रेणी में चिह्नित किया गया है, इन्हें नोटिस जारी किए जाएंगे। ऐसे मतदाताओं को जन्म तिथि या जन्म स्थान प्रमाणित करने के लिए संबंधित प्रमाण पत्र देना होगा। 

विज्ञापन
Notices will be issued to two lakh and twenty thousand voters in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) अभियान के बाद अब मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन छह जनवरी को हो रहा है। पहले 31 दिसंबर को प्रकाशन की तिथि तय थी, लेकिन निर्वाचन आयोग ने अंतिम प्रकाशन की तारीख बढ़ा दी है। मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद नोटिस और दावा-आपत्तियों का दौर चलेगा। इसको लेकर मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी (डीएम) अविनाश सिंह ने कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा भी की है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि छह जनवरी से 27 फरवरी तक नोटिस, गणना प्रपत्र पर निर्णय एवं दावा-आपत्तियों के निस्तारण का दौर चलेगा। छह मार्च को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। जिले में अब तक 26.89 लाख मतदाताओं के गणना प्रपत्रों को डिजिटाइज किया गया है।
विज्ञापन


2.20 लाख मतदाताओं को नो-मैपिंग की श्रेणी में चिह्नित किया गया है, इन्हें नोटिस जारी किए जाएंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि एक जुलाई 1987 से पूर्व जन्मे, एक जुलाई 1987 से दो दिसंबर 2004 के बीच व दो फरवरी 2004 के बाद जन्म लेने वालों की तीन अलग-अलग श्रेणियां बनाकर नोटिस जारी किए जाएंगे। यदि इनका नाम वर्ष 2003 की मतदाता सूची में नहीं है, तो ऐसे मतदाताओं को जन्म तिथि या जन्म स्थान को प्रमाणित करने के लिए संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराने होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमाण के लिए इनमें से देने होंगे दस्तावेज
- किसी भी पेंशनभोगी का जारी किया गया कोई पहचान पत्र।
- सक्षम प्राधिकारी से जारी जन्म एवं आय, जाति व निवास प्रमाण पत्र, पासपोर्ट।
- वन अधिकार प्रमाण पत्र, परिवार रजिस्टर या भूमि/मकान आवंटन प्रमाण पत्र।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed