फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   notice to sp and bjp leaders

सपा व भाजपा नेताओं समेत 18 को नोटिस, मगर कोई नहीं पहुंचा थाने

Mon, 11 Apr 2022 02:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 02:42 AM IST
विज्ञापन
notice to sp and bjp leaders
बरेली। बहेड़ी में होली पर मस्जिद में रंग फेंकने के बाद नैनीताल हाईवे पर जाम लगाकर पुलिस पर पथराव किया गया था। इस मामले में सपा और भाजपा नेताओं समेत 52 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थीं। इनमें से 18 को पुलिस ने नोटिस जारी किए हैं लेकिन अब तक एक भी आरोपी अपने बयान दर्ज कराने नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन

18 मार्च की दोपहर भाजपा के पूर्व मंत्री छत्रपाल सिंह हुरियारों की टोली के साथ पंजाबी कॉलोनी की ओर से होली खेलते हुए लौट रहे थे। जब यह टोली मुस्लिम बस्ती में पहुंची तो किसी खुराफाती ने कुरैशी मस्जिद में रंग फेंक दिया। इसको लेकर माहौल गरमा गया और काफी हंगामा हुआ। पुलिस ने इस मामले में मस्जिद के मुतवल्ली खालिक चौधरी की तहरीर पर भाजपा के नगर उपाध्यक्ष राहुल गुप्ता, पूर्व मंत्री के प्रतिनिधि सुरेश गंगवार और 45 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके मामला शांत कर दिया। मगर इसके कुछ समय बाद सपा नेता शादाब ने भीड़ लेकर नैनीताल हाईवे जाम कर दिया। उन लोगों को समझाने के लिए पुलिस अफसर पहुंचे तो अभद्रता कर पथराव कर दिया। इस पर पुलिस ने लाठीचार्ज भीड़ को खदेड़ दिया। पत्थर लगने से दो दरोगा और एक सिपाही भी घायल हुए। इस मामले में चौकी इंचार्ज दानवीर सिंह की ओर से सपा नेता शादाब, शुएब, राशिद, आतिफ और आदिल के खिलाफ पुलिस पर हमला करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
विज्ञापन

सभी नामजद को दिए गए हैं नोटिस
बवाल के बाद पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर पथराव करने वाले कई खुराफातियों को चिह्नित किया लेकिन उनमें से कोई हाथ नहीं आया। इंस्पेक्टर सुनील अहलावत ने बताया कि दोनों मामलों में नामजद भाजपा और सपा नेताओं समेत डेढ़ दर्जन लोगों को बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं लेकिन अब तक कोई थाने नहीं पहुंचा। अगर जल्दी ही ये लोग थाने नहीं आए तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed