{"_id":"6733cc13760d93c5a7021f64","slug":"notice-to-six-including-mp-chhatrapal-on-rejection-of-bsp-candidates-nomination-bareilly-news-c-4-lko1064-520528-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बसपा प्रत्याशी का पर्चा खारिज होने पर सांसद छत्रपाल समेत छह को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बसपा प्रत्याशी का पर्चा खारिज होने पर सांसद छत्रपाल समेत छह को नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। लोकसभा चुनाव में बरेली से बसपा प्रत्याशी रहे मास्टर छोटेलाल गंगवार का पर्चा खारिज होने के मामले में हाईकोर्ट ने भाजपा सांसद छत्रपाल गंगवार, निर्वाचन आयोग, भारत सरकार समेत छह को नोटिस जारी कर तीन सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने के लिए कहा है।
लोकसभा चुनाव से पहले बसपा प्रत्याशी का पर्चा रिटर्निंग अफसर ने खारिज कर दिया था। इस वजह से बसपा प्रत्याशी छोटेलाल चुनाव नही लड़ सके और मैदान से बाहर हो गए थे। छोटेलाल गंगवार ने हाईकोर्ट में चुनाव याचिका दाखिल की थी। इसमें भाजपा सांसद छत्रपाल गंगवार, निर्वाचन आयोग और भारत सरकार को पार्टी बनाया गया था। आरोप लगाया गया कि सत्ता के इशारे पर उनका पर्चा निरस्त किया गया वर्ना चुनाव परिणाम कुछ और हो सकता था। आठ नवंबर को याचिका की सुनवाई थी। आठ नवंबर को कोर्ट में पक्षकार हाजिर नही हुए। हाईकोर्ट ने नोटिस जारी कर तीन सप्ताह के अंदर पक्षकारों को जवाब दाखिल करने के लिए कहा है। मामले में अगली सुनवाई हाईकोर्ट में नौ दिसंबर को होगी।
--
इस तरह के नोटिस के बारे में हमें कोई जानकारी नही मिली है। अगर कोई नोटिस जारी किया गया है तो उसका जवाब न्यायालय में दाखिल कर दिया जाएगा। - छत्रपाल गंगवार, सांसद बरेली
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो