फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Notice to Maria Frozen Agro Foods, asked- why not issue closure order

Bareilly News: मारिया फ्रोजन एग्रो फूड्स काे नोटिस, पूछा- क्यों न बंदी आदेश जारी कर दें

Fri, 05 Sep 2025 02:15 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 05 Sep 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Notice to Maria Frozen Agro Foods, asked- why not issue closure order
बरेली। पर्यावरणीय अधिनियमों का पालन न करने पर मारिया फ्रोजन एग्रो फूड्स प्राइवेट लिमिटेड को उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। पूछा है कि क्यों न बंदी आदेश जारी किया जाए? 15 दिन में संतोषजनक जवाब नहीं देने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

वृत्त सात के मुख्य पर्यावरण अधिकारी राम गोपाल के अनुसार, मोहनपुर तिराहा स्थित मारिया फ्रोजन एग्रो फूड्स प्राइवेट लिमिटेड का 24 जून को उप्र प्रदूषण बोर्ड की ओर से गठित समिति ने निरीक्षण किया था। निरीक्षण में करनाल पद्धति पर विकसित वृक्षों की सिंचाई के लिए नालियां नहीं पाई गईं। वाटर नेटवर्क पाइपलाइन भी नहीं मिली। मान्यता प्राप्त संस्थान से बनवाया गया इरिगेशन प्लान भी उपलब्ध नहीं कराया गया। पशुओं की कटान से जनित गोबर को ड्राई करने की मशीन नहीं मिली। वृक्षों के आस-पास गोबर का भंडार पाया गया।
विज्ञापन

ईटीपी में स्थापित यूएसबीआर यूनिट का रखरखाव और संंचालन संतोषजनक नहीं मिला। यूएसबीआर से गैस उत्सर्जित होती नहीं मिली, न गैस के फ्लेयरिंग के लिए स्टैक व बर्नर मिला। एक्टिवेटिड कार्बन फिल्टर को बाइपास कर सीधे ट्रीटेड वाटर कलेक्शन टैंक में भंडारण होते मिला था। इसको लेकर मारिया फ्रोजन को नोटिस देकर पूछा है कि क्यों न बंदी का आदेश पारित कर विद्युत और जलापूर्ति तत्काल रोक दी जाए?
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed