फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   notice to duda pariyojana director

अनुशासनहीनता और लापरवाही पर परियोजना अधिकारी डूडा को नोटिस

Fri, 18 Dec 2020 01:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 01:20 AM IST
विज्ञापन
notice to duda pariyojana director
पीलीभीत। बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने और महत्वपूर्ण पत्रावलियों में लापरवाह रवैया अपनाने पर परियोजना निदेशक डूडा को डीएम ने चेतावनी नोटिस जारी कर दो दिन में जवाब मांगा है। वहीं बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति लिए बिना मुख्यालय छोड़ने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लाभार्थियों से जुड़ी नगर पंचायत कलीनगर की एक पत्रावली बीते दिनों डीएम के पास भेजी गई थी। डीएम ने पत्रावली चेक की तो तमाम कमियां निकलीं। पत्रावली पर रक्षित नोटशीट में प्रभारी अधिकारी जिला नगरीय विकास अभिकरण डूडा और वरिष्ठ कोषाधिकारी के हस्ताक्षर ही नहीं थे। संबंधित अधिकारियों से पत्रावली का परीक्षण ही नहीं कराया गया था, जबकि कई बार इसे लेकर निर्देशित भी किया जा चुका था। यह बात भी सामने आई कि बिना सक्षम अधिकारी की अनुुमति प्रतिदिन परियोजना अधिकारी मुख्यालय छोड़कर गृह जनपद बरेली चली जाती हैं। इसकी शिकायतें भी लगातार मिल रही थीं। बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने को मना करने के बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया गया। डीएम ने इसेे कर्तव्यों के प्रति बड़ी लापरवाही माना।
विज्ञापन

नोटिस देकर दो दिन में परियोजना अधिकारी डूडा से जवाब मांगा गया है। आगे से संबंधित अधिकारी के पास परीक्षण के लिए पत्रावली भेजने को कहा है। साथ ही भविष्य में बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना मुख्यालय छोड़ने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। - पुलकित खरे, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed