फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Notice pasted at Kotedar's house, clarification sought

Bareilly News: कोटेदार के घर नोटिस चस्पा, स्पष्टीकरण तलब

Thu, 20 Jun 2024 05:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 05:56 AM IST
विज्ञापन
Notice pasted at Kotedar's house, clarification sought
नवाबगंज फोटो 1 कोटेदार के आवास पर नोटिस चस्पा कर​ते ग्रामप्रधान
क्योलड़िया। गरीबों के निवाले पर डाका डालने वाले कोटेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद खाद्य आपूर्ति विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले में विभाग ने कोटेदार को कई नोटिस दिए, लेकिन उनका जवाब न मिलने पर अब उनके घर पर नोटिस चस्पा कर सात दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

भदुपरा ब्लाॅक के नकटीनरायनपुर गांव के गुलाम गौस कोटेदार हैं। ग्रामीणों की शिकायत पर पूर्ति निरीक्षक सुनील कुमार भटनागर ने टीम के साथ दुकान पर छापामारी की तो भारी मात्रा में राशन की घटतौली पाई गई थी। जिस पर पूर्ति निरीक्षक ने कोटेदार गुलामगौश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। साथ ही राशन दुकान का अनुबंध निलंबित करने का आदेश भी जारी कर दिया। राशन की दुकान को ग्राम पंचायत के सुशील कुमार कोटेदार के पास संबद्ध कर दी गई।
विज्ञापन

आपूर्ति कार्यालय ने इस मामले में कोटेदार गुलाम गौस को कई नोटिस भेजकर जवाब मांगा। अब तक जवाब न देेने पर पूर्ति निरीक्षक ने ग्राम प्रधान के माध्यम से उनके आवास पर नोटिस चस्पा कराकर सात दिन के अंदर जवाब मांगा है। इसके बाद जवाब न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed