फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   note

उर्स में महिलाओं ने बांट दिए नकली नोट

Wed, 10 Dec 2014 10:30 PM IST
सिराैली
सिराैली Updated Wed, 10 Dec 2014 10:30 PM IST
विज्ञापन
note
हजरत निर्गुन शाह मियां की दरगाह पर चल रहे उर्स में तीन महिलाओं ने बड़ी चालाकी से एक हजार के 15 नकली नोटों से खरीदारी कर दी। एक दिन बाद जब दुकानदारों को ठगे जाने अहसास हुआ तो हड़कंप मच गया।
विज्ञापन



 बुधवार को तीनों जादूगर के पांडाल में छिप गई। मौके पर पहुंची पुलिस उन्हें थाने ले आई। उनकी गाड़ी भी थाने में खड़ी कर दी गई है। हालांकि पुलिस सबूत न होने की बात पर कार्रवाई से बच रही है।
विज्ञापन



बताया जा रहा है कि मंगलवार को चार महिलाएं कार से मेले में पहुंची थीं। उन्होंने जिस दुकानदार से खरीदारी की उसे एक हजार का नोट दिया। हर बार 50 से 100 रुपये की खरीदारी के लिए उन्होंने एक हजार के 15 नोट तुड़वाए। बुधवार को ये नोट एक ही इलाके में पहुंचे तो नकली होने का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इससे मेले में आए दुकानदारों में हड़कंप मच गया। तीनों की खोजबीन की गई तो जादूगर के पांडाल में मिलीं। दुकानदारों के तेवर देख तीनों घबरा गईं और नोट बदलने के लिए राजी हो गईं। इतने में पुलिस पहुंची तो तीनों को थाने ले आई। पूछताछ में उन्होंने अपने ड्राइवर और गाड़ी के बारे में भी बता दिया।


 उधर, पुलिस के कहने के बाद भी व्यापारी तहरीर देने से बच रहे हैं। उनका कहना है कि पुलिस नोट बरामद करने बावजूद उन्हें गवाह बना रही है। तीनों महिलाएं सीबीगंज इलाके की बताई जा रही हैं।


महिलाओं को हिरासत में लिया गया है। गाड़ी भी थाने में खड़ी कर दी गई है। हालांकि नकली नोटों का सबूत नहीं मिल पा रहा है। यदि व्यापारी तहरीर देंगे तो बैंक में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
अजब सिंह यादव, कोतवाल 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed