फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Nodal officers posted at Moradabad, Amroha and Bijnor

मुरादाबाद, अमरोहा और बिजनौर में तैनात हुए नोडल अधिकारी

Sat, 25 Apr 2020 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
Nodal officers posted at Moradabad, Amroha and Bijnor
बरेली। कोरोना पॉजिटिव केस की बीस से ज्यादा संख्या वाले जिलों में शासन स्तर से तीन-तीन नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। बरेली जोन के मुरादाबाद, अमरोहा और बिजनौर में इनकी नियुक्ति हुई है। वरिष्ठ नोडल अधिकारी बरेली एडीजी और शासन को रिपोर्ट करेंगे। एक सप्ताह तक संबंधित जिलों में कैंप करना होगा।
विज्ञापन

एडीजी जोन अविनाश चंद्र ने बताया कि मुरादाबाद में आईजी रमित शर्मा, बिजनौर में पीएसी के एडीजी रामकुमार और अमरोहा में आईजी फायर सर्विस विजय प्रकाश को जिम्मेदारी दी गई है। तीनों पुलिस विभाग की ओर से नोडल अधिकारी के रूप में वहां रहकर व्यवस्था देखेंगे। एडीजी ने बताया कि कंट्रोल रूम के जरिये लगातार कोरोना संबंधी मामलों पर नजर रखी जा रही है और मुख्यालय को अपडेट दिया जा रहा है।
विज्ञापन

36 तब्लीगी जमाती मिल चुके संक्रमित
एडीजी कार्यालय में उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक बरेली जोन में 40 हॉटस्पॉट की निगरानी की जा रही है। बरेली जोन में अब तक 36 तब्लीगी जमाती और 150 अन्य लोगों समेत कुल 187 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। इनमें बिजनौर के एक इंस्पेक्टर भी शामिल हैं। कुल 152 पुलिसकर्मी क्वारंटीन किए जा चुके हैं। जोन में तीन लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। मरने वालों में दो मुरादाबाद व एक संभल के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed