फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   NOC hinders construction of roads

Bareilly News: सड़कों के निर्माण में एनओसी का रोड़ा

Wed, 22 Jan 2025 01:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
NOC hinders construction of roads
बरेली। वन एवं पर्यावरण मंत्रालय की एनओसी न मिलने से बरेली और शाहजहांपुर जिले की एक-एक सड़कों का चौड़ीकरण अटका हुआ है। चौड़ीकरण के लिए पेड़ काटे जाने हैं। उनके बदले दूसरी जगह पौधरोपण होना है। इसके लिए भूमि का इंतजाम राजस्व विभाग के अधिकारियों को करना था, लेकिन इसमें देरी हुई। अब भूमि के ब्योरे के साथ एनओसी के लिए आवेदन किया गया है। मंत्रालय स्तर से निर्णय होना है। जब तक एनओसी नहीं मिलती, तब तक काम अटका रहेगा।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता अजय कुमार का कहना है कि संबंधित अधिशासी अभियंता लगातार अपडेट ले रहे हैं। कोई आपत्ति लगती है तो उसका भी निस्तारण कराएंगे। उम्मीद है कि एनओसी जल्दी ही जारी होगी और मार्ग के अवशेष हिस्से में भी सड़क का चौड़ीकरण पूरा हो सकेगा।
विज्ञापन


इन सड़कों का अटका काम- बरेली जिले में भमोरा-शाहाबाद-बिलारी मार्ग के 47 किलोमीटर हिस्से को सात से दस मीटर चौड़ा करने के लिए 146 करोड़ रुपये मंजूर हुए। काम मार्च तक पूरा होना है, लेकिन सड़क का तीन किलोमीटर हिस्सा संरक्षित वन क्षेत्र में पड़ने की वजह से काम अटक गया है। अब तक 40 किलोमीटर हिस्से का चौड़ीकरण हो चुका है। चार किलोमीटर में काम चल रहा है। लोक निर्माण विभाग ने आंवला तहसील में एसडीएम से बात करके पौधरोपण के लिए जमीन चयनित कराई है, लेकिन अभी तक वन एवं पर्यावरण मंत्रालय से एनओसी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शाहजहांपुर जिले में लिपुलेख भिंड मार्ग (स्टेट हाईवे-29) के 468वें किलोमीटर से 497 वें किलोमीटर तक 265 करोड़ रुपये की लागत से चौड़ीकरण 14 जुलाई 2023 को शुरू हुआ था। चौड़ीकरण 13 जनवरी 2025 तक पूरा होना था, लेकिन वन एवं पर्यावरण मंत्रालय की एनओसी न मिलने से काम अटका है। सिर्फ 25 फीसदी काम हुआ है। मार्ग के चौड़ीकरण के लिए 50 हेक्टेयर जमीन चाहिए थी। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ने डीएम से बातचीत करके जमीन आरक्षित कराई है। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed