{"_id":"60f9c26c8ebc3e580831e9d5","slug":"no-restrictions-students-should-prepare-15-tasks-anytime-bareilly-news-bly4539207171","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘कोई बंदिश नहीं, 15 टास्क कभी भी तैयार कर लें छात्र’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘कोई बंदिश नहीं, 15 टास्क कभी भी तैयार कर लें छात्र’
विज्ञापन
MJP Rohilkhand university
स्नातक प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए छात्रों को तैयार करने हैं 15 टास्क
विज्ञापन
परास्नातक का शेड्यूल जारी, तीन घंटे की होगी प्रयोगात्मक परीक्षा
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा स्नातक की प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए छात्रों को 15 टास्क तैयार करने हैं। जरूरी नहीं कि छात्र यह टास्क एक दिन में तैयार करें। जिस दिन प्रयोगात्मक परीक्षा का कार्यक्रम जारी हुआ था, उस दिन से लेकर टास्क जमा करने की तिथि के बीच कभी भी यह टास्क तैयार कर सकते हैं। परीक्षा को लेकर चल रहे असमंजस को खत्म करते हुए कुलपति प्रो. केपी सिंह ने यह जानकारी दी।
कुलपति प्रो. सिंह के मुताबिक, स्नातक प्रयोगात्मक परीक्षा शासनादेश के तहत कराई जाएगी। छात्रों को प्रयोगशाला में नहीं बुलाया गया है। सूचना पहले से जारी कर दी गई है, ताकि इसी के तहत छात्र किसी भी दिन अपने असाइनमेंट के 15 टास्क तैयार कर हल कर लें। 15 टास्क शिक्षक को तैयार करके छात्र को देने हैं, इसके लिए उनके पास भी काफी समय है। महाविद्यालय टास्क ऑनलाइन या ऑफलाइन उपलब्ध करा सकते हैं। वेबसाइट पर कुछ देर पहले प्रश्नपत्र अपलोड कर सकते हैं। व्हाट्सएप के जरिए भी असाइनमेंट भेज सकते हैं। उधर, छात्र को 24 घंटे में असाइनमेंट जमा करने और शिक्षकों को भी 24 घंटे का समय जांचने को मिला है। एक शिक्षक के हिस्से में अधिकतम 50 से 60 छात्र ही आ रहे हैं। इसके बावजूद भी अगर किसी महाविद्यालय में समस्या है तो इस पर भी विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
19 अगस्त की दोपहर तक अपलोड करने होंगे अंक
एमएससी परास्नातक की प्रयोगात्मक और मौखिकी परीक्षा का कार्यक्रम जारी हुआ है। महाविद्यालय 19 अगस्त तक प्रयोगात्मक परीक्षा का आयोजन असाइनमेंट के माध्यम से कराएंगे। 19 अगस्त की दोपहर 12 बजे तक ही विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अंक अपलोड करने होंगे। प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए पहले छह घंटे का समय निर्धारित था। जो अब तीन घंटे निर्धारित किया गया है। परास्नातक की प्रयोगात्मक, मौखिकी परीक्षा में महाविद्यालय के प्राचार्य बाह्य परीक्षक अन्य महाविद्यालय बुला सकते हैं। बाह्य परीक्षक पांच महाविद्यालय में ही परीक्षाएं ले सकेगा। इसके लिए उसे लिखित घोषणापत्र भी देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
परास्नातक का शेड्यूल जारी, तीन घंटे की होगी प्रयोगात्मक परीक्षा बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा स्नातक की प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए छात्रों को 15 टास्क तैयार करने हैं। जरूरी नहीं कि छात्र यह टास्क एक दिन में तैयार करें। जिस दिन प्रयोगात्मक परीक्षा का कार्यक्रम जारी हुआ था, उस दिन से लेकर टास्क जमा करने की तिथि के बीच कभी भी यह टास्क तैयार कर सकते हैं। परीक्षा को लेकर चल रहे असमंजस को खत्म करते हुए कुलपति प्रो. केपी सिंह ने यह जानकारी दी।