{"_id":"69ad61d091c1be5d0a0a6ddc","slug":"no-proposal-to-extend-bareilly-delhi-intercity-express-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बरेली-दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस के विस्तार का कोई प्रस्ताव नहीं, रेलवे बोर्ड ने किया स्पष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बरेली-दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस के विस्तार का कोई प्रस्ताव नहीं, रेलवे बोर्ड ने किया स्पष्ट
Sun, 08 Mar 2026 05:18 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sun, 08 Mar 2026 05:18 PM IST
सार
बरेली-दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस को कासगंज तक विस्तार देने संबंधी कोई प्रस्ताव रेलवे बोर्ड के पास विचाराधीन नहीं है। इसका खुलासा आरटीआई के तहत मांगी गई जानकारी में हुआ है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कासगंज और बदायूं के लोगों को फिलहाल दिल्ली के लिए सीधी रेल सेवा का इंतजार करना पड़ेगा। रेलवे बोर्ड के संयुक्त निदेशक विवेक कुमार सिन्हा ने सूचना का अधिकार अधिनियम (आरटीआई) के तहत मांगी गई सूचना के बाद इस गाड़ी के विस्तार को लेकर स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने बताया है कि 14315-16 बरेली-दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस को कासगंज तक विस्तार देने संबंधी कोई प्रस्ताव रेलवे बोर्ड के पास विचाराधीन नहीं है।
विज्ञापन
पिछले दिनों 14315-16 बरेली-दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस को बदायूं होते हुए कासगंज तक विस्तारित करने और 14311-12 आला हजरत एक्सप्रेस को पीलीभीत, मैलानी, लखीमपुर खीरी होते हुए लखनऊ तक विस्तार करने को लेकर कई जनप्रतिनिधियों ने दावा किया था। इस संबंध में छह फरवरी को हिमांशु नाम के व्यक्ति ने रेलवे बोर्ड से आरटीआई के जरिये सूचना मांगी कि इंटरसिटी एक्सप्रेस को बदायूं के रास्ते कासगंज तक कब से विस्तार दिया जाएगा। उन्होंने विभिन्न मीडिया और सोशल मीडिया माध्यमों का भी हवाला दिया।
विज्ञापन
इसके जवाब में छह मार्च को रेलवे बोर्ड के संयुक्त निदेशक विवेक कुमार सिन्हा ने स्थिति स्पष्ट की है। रेलवे बोर्ड के संयुक्त निदेशक ने बताया है कि बरेली-दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस को कासगंज तक विस्तार संबंधी कोई भी प्रस्ताव वर्तमान में उनके कार्यालय में विचाराधीन नहीं है।
विज्ञापन
यह बोले जिम्मेदार
रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल के सदस्य शरद प्रताप सिंह का कहना है कि किसी गाड़ी को विस्तार देने के लिए कई तकनीकी पहलुओं पर काम करना पड़ता है। यह संभव है कि इंटरसिटी एक्सप्रेस को कासगंज तक विस्तार दिए जाने संबंधी प्रस्ताव अभी रेलवे बोर्ड के संयुक्त निदेशक के कार्यालय न पहुंचा हो। डिवीजन स्तर पर इस पर काम चल रहा हो।