फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   No need for PhD for politics: Anandiben

राजनीति के लिए पीएचडी की जरूरत नहीं : आनंदीबेन

Tue, 15 Oct 2024 05:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 05:30 AM IST
विज्ञापन
No need for PhD for politics: Anandiben
बरेली। रुहेलखंड विवि के 22वें दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने कहा कि राजनीति विज्ञान के विद्यार्थी ध्यान दें। राजनीति में पीएचडी करने वाले नहीं चलते हैं। राजनीति करनी है तो गांव से काम शुरू करें। वहां स्वच्छता, पढ़ाई, पौधरोपण के काम कराएं। देखिए, लोगों को साफ पानी मिल रहा है या नहीं। इसके बाद जाकर आपकी प्रतिष्ठा बनेगी। गांव से जिला तक लोग जानेंगे। राजनीतिक दल आपसे संपर्क करेंगे। तब आप राजनीतिज्ञ बन सकते हैं। राजनीति के लिए सेवाभाव की पढ़ाई जरूरी है। सेवा करोेगे तो मेवा मिलेगा।
विज्ञापन

राज्यपाल ने रतन टाटा को याद करते हुए कहा कि उन्हें टाटा से मिलने का अवसर बार-बार मिला। वाइब्रेंट गुजरात का जब आयोजन होता था, तब सभी प्रतिष्ठित उद्योगपति गुजरात में आकर निवेश करते थे। दो माह पहले वह मुंबई गईं तो उनकी मुलाकात टाटा से हुई थी। एक घंटे उनके साथ चर्चा की। वह चल नहीं सकते थे, फिर भी उन्होंने समाज हित के बिंदुओं पर चर्चा की। उनका जीवन हमें सिखाता है कि सच्ची सफलता हमें उस समय मिलती है, जब हम अपने लाभ के साथ ही समाज की भलाई के लिए भी सोचते हैं। सभी युवा इस मूल्य को अपनाकर अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास करें।
विज्ञापन

कुलाधिपति ने कहा कि गुजरात के गिर में कई पशु चिकित्सालय हैं। ऐसे में वहां से रुहेलखंड विश्वविद्यालय का समझौता ज्ञापन कराया जाए। वह उम्मीद करती हैं कि एनआईआरएफ में विवि टॉप-100 में आएगा। अभी 70 विदेशी विद्यार्थी आए हैं। अच्छी रैंक आने से यह संख्या और बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्रियों के भाषण पर कसा तंज
समारोह में कुलाधिपति के भाषण से पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री व उच्च शिक्षा राज्य मंत्री ने अपने भाषण में विकसित भारत का जिक्र किया। इस पर कुलाधिपति ने तंज कसते हुए कहा कि, भारत विकसित देश बनने की ओर बढ़ रहा है, इसमें आपकी अहम भूमिका होनी चाहिए। अभी हमारे दोनों मंत्रियों ने कहा कि मैं बाद में, राष्ट्र पहले। वहीं जब बात एमपी बनने की आती है तो पहले मैं, जिला पंचायत का जिक्र आता है तो मैं और मेरी पत्नी। मेयर का चुनाव आता है तो भी मैं। ऐसे में ज्यादातर जगह मैं ही पहले आता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed