फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   No lesson learnt from Hathras accident illegal vehicles running in Bareilly

Bareilly: हाथरस हादसे से नहीं लिया सबक, बरेली में डग्गामारी जारी, लोडर वाहनों में बैठाई जा रहीं सवारियां

Thu, 12 Dec 2024 12:36 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 12 Dec 2024 12:36 PM IST
सार

बरेली में शहर लेकर कस्बों तक डग्गामारी हो रही है। क्षमता से ज्यादा सवारियां लेकर वाहन दौड़ रहे हैं, लेकिन कोई रोक-टोक करने वाला नहीं है। 

विज्ञापन
No lesson learnt from Hathras accident illegal vehicles running in Bareilly
लोडर वाहन में बैठीं सवारियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस में मंगलवार को कैंटर और सवारी वाहन की भिड़ंत में एक मासूम, तीन महिलाओं समेत सात लोगों की जान चली गई। बरेली में जिम्मेदारों ने इस घटना से भी सबक नहीं लिया। क्षमता से ज्यादा सवारियां लेकर डग्गामार वाहन धड़ल्ले से सड़कों पर दौड़ते रहे। जिम्मेदारों ने उन  पर नकेल कसने की जरूरत नहीं समझी।

विज्ञापन


शहर से लेकर देहात तक कई मार्गों पर डग्गेमारी हो रही है। कई स्थानों पर अवैध स्टैंड चल रहे हैं। लोडर वाहनों में भी सवारियां ढोई जा रही हैं। नवाबगंज में छह स्थानों पर अवैध स्टैंड चल रहे हैं। बाइपास चौराहे पर पिंक बूथ के पास अवैध तरीके से वैन, ऑटो और लोडर वाहनों का जमावड़ा रहता है। 
विज्ञापन


पटेल चौक, जय गुरुदेव द्वार, रोडवेज आदि स्थानों पर भी डग्गामार वाहनों में क्षमता से ज्यादा सवारियां बैठाई जाती हैं। फतेहगंज पूर्वी में मेन चौराहे से डग्गेमारी होती है। यहां पुलिस पिकेट भी तैनात रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिनेत्री के बेटे का कत्ल!: 'इसलिए हमने उसे गड्ढे में धकेला', दोस्तों का कबूलनामा; आरोपियों को देख भड़कीं सपना

 बिलपुर क्रॉसिंग पर भी डग्गामार वाहनों का जमावड़ा रहता है। बहेड़ी, फरीदपुर, देवरनियां, आंवला, देवचरा, भमोरा आदि स्थानों पर भी अवैध स्टैंडों से क्षमता से ज्यादा सवारियां बैठाकर डग्गामार वाहनों को दौड़ाया जाता है। इसके बावजूद जिम्मेदार आंखें मूंदे बैठे हैं।

पटेल चौक से चौपुला तक दोनों ओर वाहनों ने घेरी सड़क
रात भर फुटपाथ के साथ सड़कों को घेर कर खड़े रहने वाले भारी वाहन कोहरे के सीजन में हादसों को बुलावा दे रहे हैं। रोडवेज बसें ही नहीं निजी वाहन और ट्रैवल एजेंसियों ने भी सड़कों के दोनों ओर कब्जा जमा लिया है। पटेल चौक से लेकर चौपुला तक सड़क के दोनों ओर रात में सर्विस लेन बचती ही नहीं। यहां दिन में  भी सैकड़ों वाहन इसी तरह खड़े रहते हैं।

अटल सेतु के नीचे दोनों ओर सर्विस लेन बची ही नहीं है। गौर करने की बात यह है कि यहां से जंक्शन, सिटी रेलवे स्टेशन के लिए भी रोड जाती हैं। काफी संख्या में वाहन नीचे से ही रास्ता तय करते हैं। यहीं से बदायूं रोड, नैनीताल रोड और दिल्ली रोड भी लिंक होते हैं।हाल ही में अटल सेतु और चौपुला को आपस में जोड़ा भी गया है। सड़क घेरे वाहन दिन में जाम का कारण बनते हैं और रात में हादसों को न्योता देते हैं। 

कहीं नजर नहीं आता स्मार्ट सिटी का फुटपाथ
पटेल चौक से लेकर चौपुला तक कहीं पर भी स्मार्ट सिटी का फुटपाथ नजर ही नहीं आता। पुल के एक ओर फुटपाथ पर दुकानदारों ने कब्जा कर दिया है तो दूसरी ओर अस्थाई व स्थाई अतिक्रमण के रूप में कई झोंपड़ियां बन गई हैं। पटेल चौक की ओर आने वाले वाले चौपुला पुल और अटल सेतु से होकर पटेल चौक की ओर नीचे उतरने के बाद अलग-अलग दिशाएं तय करते हैं। यहां अक्सर हादसे भी होते रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed