{"_id":"6aea51398b6e1f18ce0b5cb2","slug":"no-green-flag-for-the-barauni-bhuj-amrit-bharat-train-special-train-to-run-between-utran-and-lalkuan-bareilly-news-c-4-bly1015-1001371-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बरौनी-भुज अमृत भारत को हरी झंडी नहीं, उत्राण-लालकुआं के बीच विशेष गाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बरौनी-भुज अमृत भारत को हरी झंडी नहीं, उत्राण-लालकुआं के बीच विशेष गाड़ी
विज्ञापन
बरेली। रेलवे ने गुजरात के उत्राण से उत्तराखंड के लालकुआं के बीच दो-दो फेरों के लिए विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। हालांकि, बिहार के बरौनी से गुजरात के भुज के बीच लखीमपुर, पीलीभीत, बरेली होकर चलने वाली पहली ट्रेन बरौनी-भुज एक्सप्रेस के संचालन को फिलहाल रेलवे बोर्ड ने हरी झंडी नहीं दी है। इस गाड़ी की समय सारिणी जारी हो चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 30 अक्तूबर को इस गाड़ी को वर्चुअल रूप से हरी झंडी दिखानी थी, लेकिन तकनीकी कारणों से यह नहीं हो सका।
रेलवे ने पिछले माह बरौनी-भुज के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस को मंजूरी दी थी। तय समय सारिणी के मुताबिक 19427 भुज-बरौनी अमृत भारत एक्सप्रेस प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शनिवार को शाम पांच बजे चलेगी। तीसरे दिन तड़के 4:05 बजे बरौनी पहुंचेगी। 19428 बरौनी-भुज अमृत भारत एक्सप्रेस बरौनी से प्रत्येक मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को रात 11:55 बजे चलने के बाद चौथे दिन दोपहर 1:15 बजे भुज पहुंचेगी। अब इस गाड़ी का संचालन अगले माह से किया जाएगा।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि 09129 उत्राण-लालकुआं विशेष गाड़ी छह और 12 नवंबर को उत्राण से अपराह्न तीन बजे चलने के बाद दूसरे दिन दोपहर 12:50 बजे बदायूं, 1:45 बजे बरेली आएगी और 4:10 बजे लालकुआं पहुंचेगी। 09130 लालकुआं-उत्राण विशेष गाड़ी छह और 13 नवंबर को रात 10 बजे लालकुआं से चलने के बाद रात 12:03 बजे बरेली आएगी। एक बजे बदायूं और दूसरे दिन रात 22:15 बजे उत्राण पहुंचेगी।