{"_id":"6a5d25ae5516cb272500bfad","slug":"no-digging-will-take-place-around-temples-until-the-month-of-sawan-the-municipal-corporation-will-monitor-the-situation-bareilly-news-c-4-bly1015-928885-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सावन तक मंदिरों के आसपास नहीं होगी खोदाई, निगम करेगा निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सावन तक मंदिरों के आसपास नहीं होगी खोदाई, निगम करेगा निगरानी
Mon, 20 Jul 2026 12:59 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 20 Jul 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
बरेली। आगामी कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए बरेली नगर निगम ने बड़ा फैसला लिया है। नगर निगम ने शहर के सभी प्रमुख मंदिरों की ओर जाने वाली सड़कों व फुटपाथ की खोदाई पर अस्थायी रोक लगा दी है। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य के निर्देशानुसार, यात्रा के समाप्त होने तक इन मार्गों पर किसी भी प्रकार की खोदाई, कूड़ा फेंकने, निर्माण सामग्री या मलबा डालने पर पूर्ण पाबंदी रहेगी।
व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए नगर निगम ने पूरे शहर को चार जोन में विभाजित किया है। इसके साथ ही, छह अधिकारियों की विशेष निगरानी टीमें गठित की गई हैं जो कांवड़ यात्रा के शुरू होने से पहले और यात्रा के दौरान प्रतिदिन इन मार्गों का सघन निरीक्षण करेंगी और अपनी रिपोर्ट मुख्यालय को सौंपेंगी। नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि यदि आपातकालीन स्थिति में पानी की पाइपलाइन, सीवर या गैस लाइन की मरम्मत के लिए खोदाई जरूरी होती है तो संबंधित विभाग को पहले अनुमति लेनी होगी। इसके बाद ही निगम की टीम की मौजूदगी में सीमित क्षेत्र में काम किया जा सकेगा।
इसके अतिरिक्त, नगर आयुक्त ने प्रकाश विभाग को सभी कांवड़ मार्गों पर खराब स्ट्रीट लाइटों को तत्काल बदलने और प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। सफाई, जल निकासी और अतिक्रमण हटाने के कार्यों की नियमित समीक्षा की जाएगी। नगर आयुक्त ने बताया कि इस दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी विभाग आपसी समन्वय से काम करेंगे, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और स्वच्छ मार्ग मिल सके।