फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   No CM, BJP will contest phase PM

सीएम नहीं, पीएम के फेस पर चुनाव लड़ेगी भाजपा

Mon, 10 Oct 2016 01:37 AM IST
बरेली, ब्यूरो
बरेली, ब्यूरो Updated Mon, 10 Oct 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय ने ये साफ कर दिया है कि भाजपा 2017 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव से पहले किसी को मुख्यमंत्री प्रोजेक्ट कर चुनाव नहीं लड़ेगी बल्कि ये चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फेस को आगे रखकर सामूहिक नेतृत्व में लड़ा जाएगा। चुनावों के बाद चुने गए विधायक तय करेंगे कि मुख्यमंत्री कौन होगा। 
विज्ञापन

रविवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि 14 साल के सपा बसपा के शासनकाल में प्रशासनिक मशीनरी का जमकर दुरुपयोग किया गया। जनता अब परिवर्तन का मन बना चुकी है। केंद्र सरकार के कामों के बल पर विधानसभा चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलेगा। सेना की सर्जिकल स्ट्राइक पर राजनीतिक दलों की बयानबाजी पर उन्होंने कहा कि पहले के जिम्मेदार लोग अपने निकम्मेपन को स्वीकार नहीं कर रहे। मंत्री के अनुसार केंद्र सरकार ऑनलाइन शिक्षा को बढ़ावा देने की कोशिश में जुटी है। ऑनलाइन अध्ययन करने वाले छात्र-छात्राओं को 20 प्रतिशत अतिरिक्त क्रेडिट मिलेगा। शिक्षा को रोजगारपरक बनाने की कवायद बड़े स्तर पर चल रही है जिसके नतीजे एक-दो साल में देखने को मिलेंगे। यूपी के प्राथमिक, माध्यमिक स्कूलों में शिक्षा की स्थिति बदहाल बताते हुए उन्होंने कहा कि इससे केंद्रीय विद्यालयों में एडमीशन का प्रेशर बढ़ रहा है। राज्य सरकारें अगर चाहें तो केंद्र प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों को प्रशिक्षण देने को तैयार है। रामरमण को नोएडा विकास प्राधिकरण में दोबारा भेजने को गलत परंपरा बताते हुए बोले-सपा नेता अपने स्वार्थों की पूर्ति के लिए पोस्टिंग ट्रांसफर में लगे हुए हैं। जनता समय आने पर जवाब देगी। वार्ता में विधायक राजेश अग्रवाल, डा. राघवेंद्र शर्मा, उमेश कठेरिया, यतिन भाटिया, मोहित कपूर आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन


शोध एक्सचेंज करेंगे
महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि देश शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल करने जा रहा है। इसमें भारत के बेहतरीन शोध दूसरे देशों के साथ बांटने और दूसरे देशों के शोध भारत के साथ एक्सचेंज किए जाएंगे। ऑनलाइन शिक्षा इसमें ज्यादा कारगर साबित होगी। इसके लिए स्टूडेंट्स को ज्ञान प्लेटफार्म देने पर विचार कर रहे हैं। विश्वविद्यालय और डिग्री कालेजों में फैकेल्टीज की कमी की बात स्वीकारते हुए कहा कि इसके लिए विश्वविद्यालयों से ब्योरा मांगा गया है। रिक्त पदों पर यूजीसी से तैनाती कराई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल सीएम पद की रेस से भी बाहर 
सेना की सर्जिकल स्ट्राइक पर कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के जवानों के खून की दलाली वाले बयान पर महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि राहुल गांधी हल्की बयानबाजी की वजह से प्रधानमंत्री पद की रेस से पहले ही बाहर हो चुके हैं। मुख्यमंत्री पद के लिए किसानों को समझाने निकले थे लेकिन बेहतर परफार्मेंस न करने की वजह से सीएम पद की रेस से भी बाहर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed