{"_id":"67fd350b0087764b4a0888e1","slug":"no-clue-has-been-found-yet-about-the-teacher-who-got-into-debt-due-to-online-games-in-bareilly-2025-04-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: ऑनलाइन गेम से कर्ज में डूबे शिक्षक का नहीं लगा सुराग, पत्नी बोलीं- प्लीज घर आ जाओ; कई दिन से हैं लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ऑनलाइन गेम से कर्ज में डूबे शिक्षक का नहीं लगा सुराग, पत्नी बोलीं- प्लीज घर आ जाओ; कई दिन से हैं लापता
Mon, 14 Apr 2025 09:55 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 14 Apr 2025 09:55 PM IST
सार
Bareilly News: प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक पुष्पेंद्र गंगवार कई दिनों से लापता हैं। इज्जतनगर थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई है, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन
शिक्षक पुष्पेंद्र गंगवार, उनकी पत्नी जयश्री
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के इज्जतनगर क्षेत्र निवासी शिक्षक पुष्पेंद्र गंगवार का पांच दिन बाद भी सुराग नहीं लगा है। शिक्षक की पत्नी जयश्री ने वीडियो जारी कर पति से घर लौटने की अपील की है। वीडियो में वह कह रही हैं कि प्लीज जानू जहां कहीं हो, घर वापस आ जाओ। मैं और बच्चे तुम्हारा इंतजार कर रहे हैं। तुम्हीं कहते थे कि अकेली औरत का समाज में जीना बहुत मुश्किल है। तुम मुझे अकेला छोड़कर क्यों चले गए।
विज्ञापन
ऑनलाइन गेम खेलते थे पुष्पेंद्र
परिजनों के मुताबिक, त्रिलोक विहार निवासी पुष्पेंद्र बुधवार शाम घर से बिना बताए कहीं चले गए। शिक्षक के परिजनों ने काफी तलाशा, लेकिन वह नहीं मिले। इज्जतनगर थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि पुष्पेंद्र के पिता ने बताया है कि बेटा पुष्पेंद्र ऑनलाइन गेम खेलता है। उस पर काफी कर्ज हो गया। इसकी वजह से पुष्पेंद्र परेशान चल रहे थे।

पहले भी घर से जा चुके हैं पुष्पेंद्र
बताया जा रहा है कि पुष्पेंद्र अपना मोबाइल फोन घर पर ही छोड़ गए हैं, इसलिए उन्हें तलाशना और मुश्किल हो रहा है। पिता ने बताया कि पुष्पेंद्र पहले भी घर से गायब होते रहे हैं पर वह एक-दो दिन बाद वापस आ जाते थे। इस बार पांच दिन गुजरने के बाद भी वह नहीं लौटे हैं, पुलिस सभी संभावित तरीकों से शिक्षक की तलाश कर रही है।
यह भी पढ़ें- Bareilly News: युवती ने खुद को पुलिस वाली बताकर किया रिश्ता, फिर खेला ऐसा खेल... युवक के उड़ गए होश

बता दें कि पुष्पेंद्र गंगवार मझगवां ब्लॉक में बसंतपुर प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक हैं। उनके न लौटने से उनके साथी शिक्षक भी परेशान हैं और सोशल मीडिया पर पुष्पेंद्र की तलाश को लेकर अभियान चला रहे हैं। इज्जतनगर थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई है, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं लगा है। इससे उनकी पत्नी व बच्चे परेशान हैं।