फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   girl cheated the man by pretending to be police cop in bareilly

Bareilly News: युवती ने खुद को पुलिस वाली बताकर किया रिश्ता, फिर खेला ऐसा खेल... युवक के उड़ गए होश

Mon, 14 Apr 2025 07:35 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 14 Apr 2025 07:35 PM IST
सार

बरेली के युवक को दुष्कर्म के आरोप में जेल भिजवाने वाली युवती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। युवक के भाई ने आरोप लगाया कि युवती ने नकदी और आईफोन हड़पा और फिर झूठे मामले में फंसाकर भाई को जेल भिजवा दिया।  

विज्ञापन
girl cheated the man by pretending to be police cop in bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

विस्तार

खुद को दिल्ली पुलिस में तैनात बताकर युवती ने बरेली निवासी युवक को नौकरी दिलवाने का झांसा दिया। उससे रिश्ता तय कर नकदी व आईफोन हड़प लिया। बाद में युवक को दुष्कर्म के झूठे मामले में जेल भिजवा दिया। अब आईजी के आदेश पर बिथरी चैनपुर थाने में युवती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


फरीदापुर इनायत खां निवासी संजीव कुमार ने पुलिस को बताया कि एक शादी समारोह में उनके भाई सुरेश की जान पहचान युवती से हो गई। युवती ने सुरेश को बताया कि वह रामपुर जिले के मिलक के एक गांव की निवासी है और दिल्ली पुलिस में नौकरी करती है। युवती ने दिल्ली आकर मिलने के लिए कहा तो सुरेश दिल्ली जाकर उससे मिले। 
विज्ञापन


युवक से लिया आईफोन 
युवती ने सुरेश को अपनी मां कलावती, बहन रजनी, भाई राकेश, बहनोई कपिल, चाचा राजेंद्र और दोस्त अजय व मुकेश से मिलवाया। इन लोगों ने नौकरी लगवाने का झांसा दिया। युवती का रिश्ता तय कर दो लाख रुपये के जेवर गोद भराई के बहाने सुरेश से ले लिए। युवती ने सुरेश से एक आईफोन भी खरीदवा लिया। नौकरी दिलवाने के लिए ढाई लाख रुपये ले लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Shahjahanpur: आंबेडकर जयंती के कार्यक्रम में गए भाजपा विधायक की कार पर हमला, टायर में घुसेड़ी गर्म सरिया

संजीव ने बताया कि उन्हें बाद में पता चला कि युवती दिल्ली पुलिस में है ही नहीं। आरोप है कि इन लोगों ने मिलकर 4.50 लाख रुपये हड़प लिए। पांच लाख रुपये और देने का दबाव बनाया। रुपये मांगने पर सुरेश के घर पहुंचकर पिटाई की गई। गांव वाले जुटे तो आरोपी भाग गए। आरोपियों ने दिल्ली में सुरेश के खिलाफ दुष्कर्म का झूठा मुकदमा दर्ज करवाकर उसे जेल भिजवा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed