{"_id":"68820b0aaf455fc2a40e7c23","slug":"no-clue-has-been-found-about-arjun-who-is-missing-since-june-15-in-bareilly-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly: 15 जून से लापता अर्जुन का अब तक नहीं लगा सुराग, भीम आर्मी ने पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: 15 जून से लापता अर्जुन का अब तक नहीं लगा सुराग, भीम आर्मी ने पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप
Thu, 24 Jul 2025 03:59 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 24 Jul 2025 03:59 PM IST
विज्ञापन
लापता अर्जुन का फोटो
- फोटो : परिजन
बरेली के थाना बारादरी क्षेत्र के डोहरा गौंटिया निवासी रामेश्वर दयाल का 13 वर्षीय पुत्र अर्जुन सिंह 15 जून की दोपहर से लापता है। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। उन्होंने 17 जून को थाने में मुकदमा दर्ज कराया। आरोप है कि पुलिस बच्चे की तलाश में कोई कार्रवाई नहीं कर सकी है। बच्चे की चिंता और नाराजगी जाहिर करते हुए पीड़ित परिवार ने बृहस्पतिवार को भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
भीम आर्मी के सदस्यों ने थाना पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि मामले को हल्के में लिया जा रहा है, जिससे परिजनों की पीड़ा बढ़ गई है। रामेश्वर दयाल ने बताया कि उनका पूरा परिवार बेटे के लापता होने से सदमे में है और दिन-रात उसकी तलाश कर रहा है। वहीं, भीम आर्मी ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही अर्जुन को नहीं ढूंढा गया और पुलिस की निष्क्रियता जारी रही तो संगठन को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा।
विज्ञापन