{"_id":"6845e4e6705fbbf8ab0cdac0","slug":"no-action-was-taken-against-the-miscreants-in-the-case-of-molesting-a-girl-in-a-bus-bareilly-news-c-400-1-ala1001-1479-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बस में युवती से छेड़खानी के मामले में शोहदों पर नहीं हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बस में युवती से छेड़खानी के मामले में शोहदों पर नहीं हुई कार्रवाई
विज्ञापन
गुलड़िया/बिशारतगंज। दिल्ली से दातागंज आ रही डग्गामार बस में शुक्रवार की रात युवती के साथ छेड़खानी और यात्रियों से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। इधर, बिशारतगंज पुलिस ने पकड़ी बस को सीज कर चालक-परिचालक का शांति भंग में चालान कर दिया है।
शुक्रवार की रात को दिल्ली के कश्मीरी गेट से एक युवती बिशारतगंज इलाके में आने के लिए डग्गामार बस में सवार हुई थी। इस युवती से सिरौली थाना क्षेत्र से ग्राम गुरुगांव के तीन शोहदों ने बस में छेड़खानी की थी। इसके विरोध पर शोहदों ने अपने गांव गुरुगांव आकर अन्य लड़कों बुलाकर विरोध करने वाले यात्रियों के साथ मारपीट की थी। सवारियों की शिकायत पर बस को बिशारतगंज थाने में पकड़ लिया गया।
इस मामले में बिशारतगंज पुलिस ने बस को सीज कर उसके चालक आजम और परिचालक नावेद का शांति भंग में चालान कर दिया है। पुलिस ने छेड़खानी करने वाले शोहदों को तलाशने का प्रयास तक नहीं किया।