फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   NIRF: IVRI ranks fifth in the country in agriculture and related fields

एनआईआरएफ : कृषि और संबंधित क्षेत्र में आईवीआरआई की देश में पांचवीं रैंक

Fri, 05 Sep 2025 02:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
NIRF: IVRI ranks fifth in the country in agriculture and related fields
बरेली। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने बृहस्पवितार को नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) रैंकिंग की घोषणा की। इसमें भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) ने कृषि और संबद्ध क्षेत्र की श्रेणी में पांचवीं रैंक हासिल की है। पिछली बार भी पांचवीं रैंक ही थी।
विज्ञापन

संस्थान के निदेशक एवं कुलपति डॉ. त्रिवेणी दत्त ने कहा कि पांचवीं रैंक हासिल करना संस्थान के लिए अहम है। इससे पशु चिकित्सा क्षेत्र में विद्यार्थियों की रुचि बढ़ेगी। भविष्य में संस्थान कई नए पाठ्यक्रम शुरू करेगा। संयुक्त निदेशक शैक्षणिक डॉ. एस के मेंदीरत्ता ने बताया कि रैंकिंग से आईवीआरआई में मेरिट वाले विद्यार्थी प्रवेश लेंगे और वर्तमान में जो विद्यार्थी पढ़ रहे हैं, उन्हें उच्च संस्थान में प्लेसमेंट हासिल करने में आसानी होगी।
विज्ञापन

एनआईआरएफ संस्थानों की पांच मुख्य मापदंडों पर रैंकिंग तय की जाती है। सौ फीसदी में टीचिंग, लर्निंग और रिसोर्स (30 फीसदी), रिसर्च और प्रोफेशनल प्रैक्टिस (30 फीसदी), ग्रेजुएशन आउटकम (20 फीसदी), आउटरीच और समावेशिता (10 फीसदी), धारणा (10 फीसदी) शामिल होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईवीआरआई में पढ़ रहे 1035 विद्यार्थी, नए कोर्स शुरू
संयुक्त निदेशक शैक्षणिक के मुताबिक इसी सत्र से आईवीआरआई ने एमवीएससी (वेटरिनरी एनाटॉमी), बीटेक (बायोटेक्नोलॉजी), एमबीए (एग्री बिजनेस मैनेजमेंट), एमएससी (बायो इन्फॉर्मेटिक्स) नए कोर्स शुरू किए हैं। इज्जतनगर स्थित परिसर के तहत आईवीआरआई के दो परिसर, तीन क्षेत्रीय केंद्र संचालित हैं। वर्तमान में संस्थान में 1,035 विद्यार्थी हैं। कई पूर्व छात्र देश समेत विदेश में अहम पदों पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed