फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Nidhi Shukla is opposing joining of Amanmani in Congress

'न्याय के लिए निधि शुक्ला का अनशन': अमरमणि के बेटे के खिलाफ उतरीं, बोलीं- कांग्रेस अमनमणि को करे निष्कासित

Tue, 12 Mar 2024 09:24 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 12 Mar 2024 09:24 PM IST
सार

मधुमिता की बहन निधि शुक्ला के घर के बाहर रविवार को जोरदार धमाका हुआ था। निधि ने आरोप लगाया था कि घर पर हमला किया गया। इसके पीछे अमरमणि त्रिपाठी का हाथ बताया था।

विज्ञापन
Nidhi Shukla is opposing joining of Amanmani in Congress
अनशन पर बैठीं निधि शुक्ला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कवियत्री मधुमिता हत्याकांड में जेल से छूटे पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी पर एक दिन पहले ही खुद पर हमला करवाने का आरोप लगाने वालीं मधुमिता शुक्ला की बहन निधि शुक्ला मंगलवार से अपने घर पर ही अनशन पर बैठ गई हैं। निधि का कहना है कि वह कांग्रेस पार्टी में रही हैं। लेकिन, कांग्रेस ने अमनमणि जैसे लोगों को लोकसभा में टिकट दिया है। सवाल पूछते हुए कहा कि यह राहुल गांधी की कैसी न्याय यात्रा है?

विज्ञापन

बीती रविवार की अलसुबह मिश्राना निवासी मधुमिता की बहन निधि शुक्ला के घर के बाहर जोरदार धमाका हुआ था। निधि ने आरोप लगाया था कि घर पर हमला किया गया। इसके पीछे अमरमणि त्रिपाठी का हाथ बताया था। हालांकि, पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ पास पड़ोसियों से वार्ता करते हुए छानबीन की थी। अभी मामले की जांच ही रही है। इधर मंगलवार को कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी में बतौर सदस्य रहीं निधि शुक्ला ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी भारत जोड़ों न्याय यात्रा चला रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

न्याय की बात करने वाले राहुल गांधी जब मेरी बहन मधुमिता और मेरे साथ न्याय नहीं कर पा रहे हैं तो आगे क्या होगा। यह अपने आपमें सोचनीय प्रश्न है। निधि ने पार्टी के पदाधिकारियों से वार्ता करते हुए अमनमणि त्रिपाठी या खुद को पार्टी से हटाने की मांग की है। अनशन पर बैठी निधि ने बताया कि अमनमणि के खिलाफ लड़ती रहेंगी।

विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में मोहम्मदी से टिकट मांग रहीं थी निधि
अनशन पर बैठी निधि शुक्ला पहले भी संगठन से नाराजगी जता चुकी हैं। जब 2022 में वह मोहम्मदी से टिकट मांग रही थीं। लेकिन, उनको टिकट नहीं मिला था। इस बार दूसरी बार वह संगठन से नाराज हैं। निधि इस वक्त प्रदेश कांग्रेस कमेटी में सदस्य हैं। उधर, मामले में जिलाध्यक्ष प्रहलाद पटेल ने बताया कि यह उनका पारिवारिक मामला है जिसका विवाद कोर्ट में है। पूरे मामले से हाईकमान को अवगत कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed