{"_id":"67f0f15da27efae88c0e75b8","slug":"nida-khan-says-those-whose-houses-built-on-waqf-land-they-were-protesting-2025-04-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Waqf Bill: निदा खान बोलीं- जिनके घर वक्फ की जमीनों पर बने, वही कर रहे विरोध; मौलाना तौकीर पर भी साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Waqf Bill: निदा खान बोलीं- जिनके घर वक्फ की जमीनों पर बने, वही कर रहे विरोध; मौलाना तौकीर पर भी साधा निशाना
Sat, 05 Apr 2025 02:47 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 05 Apr 2025 02:47 PM IST
सार
आला हजरत हेल्पिंग सोसाइटी की अध्यक्ष निदा खान ने वक्फ संशोधन विधेयक को जरूरी बताया। कहा कि यह विधेयक मुसलमानों की बेहतरी के लिए है।
विज्ञापन
निदा खान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में आला हजरत हेल्पिंग सोसाइटी की अध्यक्ष निदा खान ने कहा कि वक्फ संशोधन विधेयक मुसलमानों की बेहतरी के लिए है। इससे डरने की जरूरत नहीं है। इसका वही लोग विरोध कर रहे हैं, जिनके आलीशान घर वक्फ की जमीनों पर बने हैं। निदा खान ने मौलाना तौकीर रजा खान पर भी निशाना साधा।
विज्ञापन
आला हजरत की बहू रहीं निदा खान ने शनिवार को एक वीडियो जारी कर कहा कि हम वक्फ बोर्ड के बारे में जानते हैं, लेकिन वक्फ संशोधन विधेयक के बारे में जानना बहुत जरूरी है। यह बिल मुसलमानों की भलाई के लिए हैं। कुछ लोगों का कहना है कि मस्जिदें चली जाएंगी। पुश्तैनी जमीन चली जाएगी। ऐसा कुछ नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
वक्फ संपत्तियों पर भूमाफिया का कब्जा
निदा खान ने कहा कि वक्फ संपत्तियों पर भूमाफिया द्वारा कब्जा किया जा रहा है। अवैध निर्माण किया जा रहा है। वह कब्रिस्तानों की जमीन तक बेच रहे हैं। उन्होने कहा कि लोगों ने कब्जा कर वक्फ की जमीनों पर घर बना लिए। ये जमीनें औरतों, मजलूम व गरीब मुसलमानों के फायदे के लिए दी गई थीं, लेकिन कुछ लोगों ने कब्जा कर मैरिज लॉन खोल लिए हैं। इसमें बड़े-बड़े लोग शामिल हैं। निदा ने मौलाना तौकीर रजा खान का नाम लेते हुए कहा कि उन्होंने नौमहला मस्जिद की दुकानों का सौदा कर दिया था। ऐसे लोग विरोध कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें- UP: दो सहेली और हुक्का बार, कैफे की आड़ में गंदा काम, ऐसे हाल में मिली तीन महिलाएं और नौ लोग; ये सामान भी मिला

निदा ने कहा कि विरोध वही लोग कर रहे हैं, जो इन कामों में संलिप्त है। जिनके घर वक्फ की जमीनों पर बने हैं। निदा खान ने कहा कि यह विधेयक बहुत जरूरी है। मुसलमान महिलाओं को वक्फ संपत्ति से हमेशा दूर रखा गया है। इसलिए महिला सशक्तिकरण में बहुत पीछे हैं। वक्फ संशोधन विधेयक से मुस्लिम महिलाओं को फायदा होगा।