{"_id":"6a9b205a8185f15b2c0ab662","slug":"newlyweds-body-found-hanging-murder-over-dowry-alleged-baheri-news-c-346-1-ba11019-160474-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: फंदे से लटका मिला नवविवाहिता का शव, दहेज के लिए हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: फंदे से लटका मिला नवविवाहिता का शव, दहेज के लिए हत्या का आरोप
Sat, 05 Sep 2026 01:17 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 05 Sep 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोजीपुरा। तजुआ गांव में शुक्रवार को नवविवाहिता संगीता (23) का शव फंदे से लटका मिला। मायके वालों ने विवाहिता के पति सहित पांच आरोपियों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
हाफिजगंज थाना क्षेत्र के गांव अहमदाबाद निवासी राम सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री संगीता की शादी भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव तजुआ निवासी धारा सिंह के साथ 22 अप्रैल 2026 को की थी। शादी में हैसियत के मुताबिक दहेज भी दिया। इसके बाद भी ससुराली बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे।
बेटी ने कई बार इस बारे में बताया। उन्होंने संगीता के ससुरालीजनों को समझाने की कोशिश भी मगर प्रताड़ना बंद नहीं हुई। बृहस्पतिवार देर शाम बेटी का शव टिनशेड में फंदे से लटका मिला। जब उन्होंने बेटी के मोबाइल फोन पर कॉल की तो उसके ससुर जगदीश सिंह ने कॉल रिसीव की। बेटी का शव लटका मिलने की बात कही। रात में वह परिवार के अन्य लोगों के साथ तजुआ पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने डायल 112 पर सूचना दी तो धौराटांडा से उपनिरीक्षक पवन कुमार कुंतल मौके पर पहुंचे। फील्ड यूनिट की टीम भी आ गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। सीओ हाईवे देवेश सिंह ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर पति धारा सिंह, ससुर जगदीश सिंह, ननद सुदामा व रजनी व रजनी के पति संतोष कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। दो आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।