{"_id":"5f402cc78ebc3e3cb85a8182","slug":"newly-constructed-culvert-collapsed-on-the-very-first-day-of-traffic-commencing-in-cb-ganj-bareilly-news-bly4169833131","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीगंज में ट्रैफिक शुरू होने के पहले ही दिन ढही नवनिर्मित पुलिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीगंज में ट्रैफिक शुरू होने के पहले ही दिन ढही नवनिर्मित पुलिया
विज्ञापन
सीबी गंज में टूटी पड़ी पुलिया।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
नगर निगम ने 10 दिन पहले महेशपुर अटरिया रोड के नाले पर कराया था निर्माण
विज्ञापन
बरेली। सीबीगंज में महेशपुर अटरिया रोड स्थित नाले पर 10 दिन पहले नगर निगम ने पुलिया का निर्माण कराया था। तब से यहां बल्लियां लगी थीं। शुक्रवार को बल्लियां हटने पर जैसे ही ट्रैफिक निकलना शुरू हुआ तो पुलिया धंस गई। मेयर ने जांच कराकर कार्रवाई करने की बात कही है।
पुलिया टूटने के बाद क्षेत्र के लोगों ने इसकी शिकायत मेयर से फोन पर की। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि 10 दिन पहले करीब डेढ़ लाख रुपये की लागत से पुलिया का निर्माण हुआ था। इसके बाद इसके आसपास बल्लियां लगा दी गईं। शुक्रवार सुबह ठेकेदार के लोगों ने बल्लियां हटाईं तो पुलिया से ट्रैफिक निकलने लगा। ट्रैफिक शुरू होने के कुछ ही घंटे में पुलिया ढह गई। लोगों ने यह भी बताया कि पुलिया का निर्माण एक ही दिन में कर दिया गया था, लेकिन कोई अधिकारी मौके पर देखने नहीं आया। ठेकेदार ने मानक से कम और घटिया सामग्री लगाकर पुलिया बना दी। मुख्य अभियंता संजय सिंह चौहान ने बताया कि नवनिर्मित पुलिया टूटने की जानकारी मिली है। टीम को जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया है। इधर, मेयर उमेश गौतम ने कहा कि अन्य जगहों से भी शिकायतें मिलती हैं कि जेई मौके पर जाकर निरीक्षण नहीं कर रहे हैं। मामले की जांच कराकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।