फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   New transformers will be installed to eliminate overloading

बरेली: ओवरलोडिंग खत्म करने के लिए लगेंगे नए ट्रांसफार्मर

Fri, 17 Feb 2023 02:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Feb 2023 02:38 AM IST
विज्ञापन
New transformers will be installed to eliminate overloading
बरेली। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड गर्मी से पहले बिजली आपूर्ति के सिस्टम को सुदृढ़ करने में जुटा है। नए ट्रांसफार्मर लगाने और कुछ ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने, सब स्टेशनों के वैक्यूम सर्किट ब्रेकर ठीक कराने और नए आइसोलेटर लगाने पर 65 करोड़ खर्च किए जाएंगे। इसके लिए प्रस्ताव तैयार हो गया है। धन मिलते ही काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

रामपुर गार्डन व मिशन कंपाउंड के लिए नई लाइन बनेगी
रामपुर गार्डन और मिशन कंपाउंड को अभी सिविल लाइंस 132 केवी सब स्टेशन से आपूर्ति दी जाती है। पास में 200 मीटर लंबी लाइन डालकर डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के करीब वाली 33 केवी लाइन से इस क्षेत्र को जोड़ा जाएगा। मिशन कंपाउंड या रामपुर गार्डन की लाइन में कोई समस्या होगी तो डिस्ट्रिक्ट कोर्ट/मानसिक रोग अस्पताल की लाइन से भी बिजली दी जा सकेगी। डिस्ट्रिक्ट कोर्ट और मानसिक रोग अस्पताल के लिए अलग-अलग सब स्टेशन बने हुए हैं।
विज्ञापन

यहां बदले जाएंगे ट्रांसफार्मर
डीडीपुरम और शाहदाना सब स्टेशन में वैक्यूम सर्किट ब्रेकर पुराने हो गए हैं। इन्हें बदला जाएगा। डेलापीर, कोहाड़ापीर, सिविल लाइंस, दुर्गानगर में लगे 250 केवीए के ओवरलोड ट्रांसफार्मर बदलकर 400 केवीए के लगाए जाएंगे। सिविल लाइंस तृतीय और इज्जतनगर में पांच-पांच एमवीए क्षमता बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खोदाई में क्षतिग्रस्त हुए केबल बदले जाएंगे
स्मार्ट सिटी और अन्य कार्यों के दौरान खोदाई होने से मठ की चौकी, बजरिया, ईसाइयों की पुलिया क्षेत्र में कई बार हाईटेंशन लाइन के अंडर ग्राउंड केबल क्षतिग्रस्त हुए हैं। पांच किलोमीटर लंबाई के केबल बदले जाने हैं, ताकि बार बार फाल्ट न हों। एसडीओ गौरव शर्मा ने बताया कि कई ट्रांसफार्मरों का तेल बदला जाएगा। उनकी मरम्मत भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed