फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   New transformer of 63 MVA will be installed in CBganj, 14 sub-stations will get full power

Bareilly News: सीबीगंज में लगेगा 63 एमवीए का नया ट्रांसफार्मर, 14 सब स्टेशनों को मिलेगी भरपूर बिजली

Sat, 01 Jul 2023 02:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 01 Jul 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
New transformer of 63 MVA will be installed in CBganj, 14 sub-stations will get full power
बरेली। सीबीगंज के 220 केवी सब स्टेशन में 63 एमवीए का नया ट्रांसफार्मर सितारगंज से रविवार तक आ जाएगा। इसके लगने के बाद सीबीगंज से जुड़े 14 सब स्टेशनों की आपात कटौती बंद हो जाएगी। 50 हजार से अधिक उपभोक्ताओं और परसाखेड़ा के उद्यमियों को भरपूर बिजली मिलेगी।
विज्ञापन

सुभाषनगर, मढ़ीनाथ, लोहिया विहार, किला प्रथम व द्वितीय, नदौसी, मीरगंज तहसील, मीरगंज ग्रामीण, सीबीगंज, परसाखेड़ा व परसाखेड़ा इंडस्ट्री के लिए लगाए गए 33 केवी के चार सब स्टेशनों को पूरे 24 घंटे बिजली मिलेगी। इन सब स्टेशनों पर 14 जून से लगातार रात में एक-एक घंटे की कटौती फीडरवार कराई जा रही है। ट्रांसफार्मर लगने के बाद इसकी नौबत नहीं आएगी। सितारगंज से ट्रांसफार्मर आवंटित होने के बाद शुक्रवार को एक ट्रक में विद्युत उपकरण आ गए हैं। रविवार तक ट्रांसफार्मर आ जाएगा। इसके लगने में 10 -15 दिन लगेंगे।
विज्ञापन

166 केवी हो जाएगी क्षमता
सीबीगंज में 63 व 40 केवी के ट्रांसफार्मर लगे हैं। अब 63 केवी का ट्रांसफार्मर लगने के बाद क्षमता बढ़कर 166 केवी हो जाएगी। अगले तीन वर्ष तक ओवरलोडिंग से राहत रहेगी। मुख्य अभियंता राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि ओवरलोडिंग को देखते हुए ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed