फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   New bus stand will be built on six acres at Jhumka Tiraha in Bareilly

Bareilly News: झुमका तिराहे पर छह एकड़ में बनेगा नया बस अड्डा, 225 रूटों पर दौड़ेंगी डबल डेकर बसें

Thu, 08 Feb 2024 08:48 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 08 Feb 2024 08:48 AM IST
सार

Bareilly News: बरेली में नए बस अड्डे की सौगात मिलेगी। नया बस अड्डा झमुका तिराहे के नजदीक बनेगा। इसके लिए चिन्हित कर ली गई है। इसके बाद इसका प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। 

विज्ञापन
New bus stand will be built on six acres at Jhumka Tiraha in Bareilly
सेटेलाइट बस अड्डा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में गांव-देहात तक परिवहन सेवाएं मुहैया कराने के लिए झुमका तिराहे पर छह एकड़ में नया बस अड्डा बनेगा। इसके लिए जमीन चिह्नित कर प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। यहां से उत्तराखंड, पीलीभीत और लखनऊ सहित विभिन्न रूट की बसों का संचालन होगा। शहर के साथ 225 ग्रामीण रूटों पर भी ई-बसों और डबल डेकर बसों की सुविधा मिलेगी। वहीं, शहर के बीचोंबीच स्थित सेटेलाइट और पुराने बस अड्डे पर बसों और यात्रियों का दबाव भी कम होगा।

विज्ञापन


शहर तेजी से बढ़ रहा है। साथ ही आबादी भी बढ़ रही है। सेटेलाइट और पुराने बस अड्डे पर दो दशक से यात्री सुविधाओं में कोई इजाफा नहीं हो सका है। यहां स्थान भी सीमित है। पिछले साल सरकार ने सिटी बस सर्विसेज के तहत ई-बसों का संचालन शुरू किया है। 
विज्ञापन


फिलहाल, शहर में 25 ई-बसें दौड़ रही हैं। 100 ई-बसें और मिलनी हैं। स्वालेनगर स्थित सिटी बस डिपो में 7.30 करोड़ की लागत से 100 बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन का निर्माण कराया जा रहा है। रोडवेज ने भी अब डीजल से चलने वाली बसों की खरीद पर रोक लगा दी है। निगम अब ई-बसों की खरीद करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीपीपी मॉडल पर कराए जाएंगे कई काम 
परिवहन सेवाओं में सुधार के लिए पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर निजी बस ऑपरेटरों की भी सेवाएं ली जाएंगी। मंडलायुक्त की अध्यक्षता में गठित कमेटी (इसमें आरटीओ और रोडवेज के अधिकारी भी शामिल होंगे) निजी बसों के अनुबंध की प्रक्रिया को पूरा करेगी। चिह्नित मार्गों के लिए प्राथमिकता के आधार पर अनुबंध और परमिट जारी किए जाएंगे। मुख्यालय स्तर से इस संबंध में जिम्मेदार अधिकारियों को आदेशित किया गया है।

इज्जतनगर बस अड्डे का निर्माण भी हुआ तेज
इज्जतनगर में 2.285 हेक्टेयर भूमि पर 16.72 करोड़ की लागत से तीसरे बस अड्डे का भी निर्माण तेज हो गया है। दो करोड़ रुपये की पहली किस्त मिलने के बाद एक साल तक बजट नहीं मिलने से काम रुका हुआ था। पिछले महीनों दो करोड़ रुपये जारी होने के बाद निर्माण तेज हो गया है। अधिकारियों का कहना है कि अप्रैल तक निर्माण पूरा करा लिया जाएगा। इज्जतनगर बस अड्डे से अलग-अलग रूटों की 210 बसों का संचालन प्रस्तावित है।

रीजन में ये रूट किए गए चिह्नित
ई-बसों और डबल डेकर बसों के संचालन के लिए बरेली, बदायूं और पीलीभीत में 225 रूट चिह्नित किए गए हैं। इनमें प्रमुख रूप से बरेली-फैजुल्लापुर-सेंथल-बरीर, नवाबगंज-राजधार, नवाबगंज- कल्याणपुर-कटईया-ज्योत-मरगापुर, फरीदपुर-पढ़ेरा, भुता-बिथरी, फरीदपुर-बुखारा, बदायूं-भोजपुर, बिसौली-बदायूं, दवतोरी-बिसौली, सहसवान-इस्लामनगर-चंदौसी, बिसौली-कछला, म्याऊं-भद्रा, पीलीभीत-दियोरिया, पूरनपुर-सुखदासपुर, जमुनिया-सिद्धबाबा, ईटगांव-करेली-सिगापुर रूट शामिल हैं।

परिवहन निगम के सेवा प्रबंधक धनजी राम ने बताया कि अगले 50 वर्ष की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विकास योजनाओं पर काम हो रहा है। इज्जतनगर बस अड्डे का निर्माण तेजी से चल रहा है। निगम अब ई-बसों का संचालन करेगा। उत्तराखंड, पूर्वांचल की ओर जाने वाली बसों के अलावा ई-बसों और डबल डेकर बसों के लिए 225 रूट चिह्नित किए गए हैं। एक नए बस अड्डे के निर्माण के लिए झुमका तिराहे पर छह एकड़ भूमि चिह्नित की गई है। प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed