फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   net

ढाई हजार ने छोड़ दी नेट परीक्षा

Sun, 28 Dec 2014 09:12 PM IST
बरेली
बरेली Updated Sun, 28 Dec 2014 09:12 PM IST
विज्ञापन
net
दो दशक बाद बरेली में हुई यूजीसी की नेट परीक्षा में 9439 में से ढाई हजार अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। सीबीएसई की ओर से कराई गई इस परीक्षा के लिए शहर में बरेली और मुरादाबाद मंडल के सभी नौ जिलों के अभ्यर्थियों के लिए 15 सेंटर बनाए गए थे।
विज्ञापन

परीक्षा कोआर्डिनेटर एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के उपकुलपति प्रो. वीपी सिंह ने बताया कि सभी 15 सेंटरों पर दोनों पालियों में परीक्षा शांतिपूर्वक हुई। सबसे ज्यादा चार सेंटर बरेली कॉलेज में बनाए गए थे। विश्वविद्यालय कैंपस, फ्यूचर इंस्टीट्यूट, केसीएमटी, बीबीएल पब्लिक स्कूल में दो-दो और जयनारायण इंटर कॉलेज तथा एसएसवी इंटर कॉलेज में एक-एक सेंटर था, जिनमें सुबह आठ बजे से ही अभ्यर्थी उमड़ने लगे थे। चूंकि सुबह ठंड ज्यादा थी लेकिन किसी भी सेंटर पर अलाव की व्यवस्था नहीं होने से दूर-दराज से आए अभ्यर्थी ठिठुरते रहे। विश्वविद्यालय कैंपस में भी परीक्षार्थियों के लिए ठंड से बचाव का कोई बंदोबस्त नहीं किया गया था। कुछ सेंटरों पर अभ्यर्थियों से मोबाइल और बैग रखने के लिए 10-10 रुपये की वसूली गई गई।
विज्ञापन

--------
परीक्षा में नहीं बैठने दिया
जयनारायण इंटर कॉलेज के सेंटर पर आवेदन फार्म की हार्ड कॉपी न लाने वाले दर्जन भर अभ्यर्थियों को सुबह की पाली में भी नहीं बैठने दिया गया। यह तब हुआ जब यह निर्देश दिए गए थे कि ऐसे अभ्यर्थियों को प्रथम पाली में इस शर्त पर बैठने दिया जाएगा, जब वह दूसरी पाली की परीक्षा से पहले हार्ड कापी सेंटर पर जमा कर देंगे लेकिन इस सेंटर पर अभ्यर्थियों को यह भी मौका नहीं दिया गया। एक अभ्यर्थी स्वाति ने बताया कि सेंटर वालों से कहा कि दूसरी पाली में हार्ड कापी ले आएंगे लेकिन नहीं सुनी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 -------
बीबीएल की बजाय बरेली कॉलेज पहुंचे
वेबसाइट पर सिटिंग प्लान न देखने का खामियाजा 20 से ज्यादा अभ्यर्थियों ने परीक्षा से वंचित होकर भुगता। पीलीभीत, शाहजहांपुर और रामपुर से आए गृह विज्ञान विषय के यह परीक्षार्थी सुबह बरेली कॉलेज पहुंच गए, यहां उन्हें पता लगा कि उनकी परीक्षा तो बीबीएल स्कूल में है, जब वह वहां पहुंचे तो लेट हो चुके थे, इसलिए बैठने नहीं दिया गया।

--------
रिपीट कर दिए विकल्प
हिंदी विषय के दूसरे और तीसरे पेपर में दो सवालों के दो विकल्प रिपीट हो गए। इससे अभ्यर्थी उलझ गए। यह दोनों ही सवाल जोड़े बनाने के थे।
-------
लेट बंटी कापियां
केसीएमटी के रूम नंबर 10 और 12 में समाशास्त्र विषय में प्रथम पाली की परीक्षा में परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने के समय सुबह साढ़े नौ बजे ही कापी दी गई। परीक्षार्थी कृष्णपाल सिंह ने बताया कि नियमानुसार परीक्षा शुरू होने के 15 मिनट पहले कापी दी जानी चाहिए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed