{"_id":"688e7810bccc043bfe08d3b0","slug":"nepali-girl-mistaken-for-thief-and-beaten-four-arrested-bareilly-news-c-4-bly1015-695598-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: नेपाली युवती को चोर समझकर पीटा, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: नेपाली युवती को चोर समझकर पीटा, चार गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। किला थाना क्षेत्र के मोहल्ला बारादरी में शुक्रवार रात भीड़ ने नेपाली युवती को चोर समझकर पीट दिया। उसे खंभे से भी बांधे रखा। वह नोएडा से नौकरी की तलाश में यहां आई थी और अपने परिचित के यहां रुकी थी। किला थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मोहल्ला बारादरी निवासी गौरव सक्सेना, शिवम सक्सेना, अमन सक्सेना और अरुण सैनी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। वहां से उनको जेल भेज दिया गया।
नेपाल के पोखरा जिले की सुस्मीता सारु मगर उर्फ काजल ने बताया कि वह नोएडा में काम करती थी। वहां कुछ दिन पहले नौकरी छूट गई तो काम की तलाश में वह बरेली आ गई। शुक्रवार को वह अपने परिचित विनय के साथ उसके घर मोहल्ला बारादरी में रुकने आई थी। यहां विनय का फुफेरा भाई भी मौजूद था। युवती ने बताया कि रात एक बजे उसके नंबर पर कोई कॉल आई। वह बात करती हुई छत पर चली गई। उसने देखा कि आसपास छतों पर मोहल्ले के लोग खड़े थे। वह उसकी ओर टार्च जलाकर चोर-चोर चिल्लाते हुए दौड़े।
युवती ने बताया कि वह इससे काफी डर गई और छत का दरवाजा खोलने की कोशिश करने लगी। कुंडा फंसने से दरवाजा नहीं खुला तो भीड़ से बचने को उसने छत से छलांग लगा दी। छत से नीचे गिरने के बाद मोहल्ले के लोगों ने उसकी डंडों से पिटाई की। रस्सी से हाथ-पैर बांधकर चोर बताकर पीटा। उसके दो दांत टूट गए। पैर में चोट आई। उसने विनय का नाम बताया तो उसे छोड़ा गया।
विज्ञापन
युवती ने हाथ जोड़कर कहा- मैं चोर नहीं हूं
युवती की पिटाई का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें भीड़ का शोर सुनाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि कई और वीडियो भी बने हैं, जिन्हें अभी वायरल नहीं किया गया है। इनमें युवाओं की टोली युवती को पीटने व सवाल पूछने में जुटी दिख रही है तो उम्रदराज लोग तमाशबीन बने खड़े हैं। युवती खुद कह रही है कि प्लीज पहले पुलिस को ही बुला लो। वह चोर नहीं है। बाद में पुलिस ने आकर उसे छुड़ाया।
पहले हल्के में लिया, वीडियो के बाद चुस्त हुई पुलिस
जिले में भीड़ हिंसा के कई मामले हो चुके हैं। भोजीपुरा क्षेत्र में 55 वर्षीय शख्स को लोगों ने तीन दिन पहले चोर बताकर इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। लगभग हर रात तीन से चार लोगों को भीड़ पीट रही है। पुलिस भी भीड़ को रोकने या उस पर कार्रवाई करने में संकोच कर रही है। इस घटना में भी ऐसा ही हुआ। शनिवार दोपहर जब घटना का वीडियो वायरल हुआ तो किला पुलिस ने चार आरोपियों की गिरफ्तारी की। ब्यूरो
--
युवती की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों पर रिपोर्ट लिखी है। फिलहाल, वायरल वीडियो से चेहरे पहचानकर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है। उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - मानुष पारीक, एसपी सिटी