{"_id":"6922e9ddffbf0e80ad0fbccf","slug":"nepali-citizen-dies-under-suspicious-circumstances-in-bareilly-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: संदिग्ध परिस्थिति में नेपाली नागरिक की मौत, बेटी बोली- शराब पीने के आदी थे पिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: संदिग्ध परिस्थिति में नेपाली नागरिक की मौत, बेटी बोली- शराब पीने के आदी थे पिता
Sun, 23 Nov 2025 04:38 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 23 Nov 2025 04:38 PM IST
सार
बरेली में नेपाल के नागरिक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव रविवार सुबह कुतुबखाना मंडी क्षेत्र में मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
चंदन का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के कुतुबखाना मंडी क्षेत्र में एक नेपाली मूल के व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतक की पहचान नेपाल के जिला सुरकेश, थाना बोटीचौर क्षेत्र के गुरवाकोट-4 निवासी 52 वर्षीय चंदन के रूप में हुई। रविवार सुबह मंडी में चंदन का शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
चंदन की बेटी सपना ने पुलिस को बताया कि वह अपने पिता से मिलने दिल्ली से बरेली आ रही थी। सुबह बस अड्डे पर उनकी मुलाकात होनी थी। इसी दौरान चंदन अचानक सड़क किनारे गिर पड़े, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। बेटी ने बताया कि उनके पिता शराब पीने के आदी थे।
विज्ञापन
सपना ने बताया कि उनकी मां की तबीयत खराब चल रही है। दोनों को बरेली से नेपाल वापस जाना था। वह बस अड्डे पर पिता का इंतजार कर रही थी, तभी अचानक उनकी मौत की खबर मिली। जांच में पुलिस ने आशंका जताई है कि नशे की हालत में वह नाली में गिरकर फंस गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन