{"_id":"5c0df1aebdec224173176bd3","slug":"neighbor-killed-seven-month-old-girl-in-bareilly","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सात महीने की बच्ची को पटक कर मार डाला, वजह हैरान करने वाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सात महीने की बच्ची को पटक कर मार डाला, वजह हैरान करने वाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Updated Mon, 10 Dec 2018 10:25 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली के कैंट थाना क्षेत्र के गांव भोलापुर हिंडौलिया में ननिहाल आई सात महीने की बच्ची को शराबी पड़ोसी ने पटक कर मार डाला। वारदात के बाद भाग रहे आरोपी को ग्रामीणों ने दबोच लिया और जमकर पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।
बच्ची का शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। सीओ सिटी कुलदीप कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। सोमवार को जेल भेजा जाएगा।
हाफिजगंज के नरई निवासी पप्पू की पत्नी रामवती का मायका कैंट के गांव भोलापुर हिंडौलिया में है। वह अपनी सात माह की बच्ची मोहिनी के साथ भैया दूज के बाद से ही मायके में रुकी हुई है।
विज्ञापन
रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे रामवती और उसकी मां तारावती का पड़ोसी उमेश की पत्नी से विवाद हो गया। महिलाएं झगड़ रही थीं कि तभी नशे में धुत उमेश रामवती के घर में घुस गया। उसने तारावती से मारपीट शुरू कर दी।

रामवती मां को बचाने लगीं तो उमेश ने सात महीने की मोहिनी को उसकी गोद से छीनकर फेंक दिया। मोहिनी का सिर दीवार से टकराया और उसकी मौत हो गई।
बच्ची के जीवित होने की उम्मीद में परिवार वाले उसे लेकर जिला अस्पताल गए, वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रामवती ने बताया कि उमेश से जमीन को लेकर उनके परिवार की पुरानी रंजिश चल रही थी।
बच्ची के जीवित होने की उम्मीद में परिवार वाले उसे लेकर जिला अस्पताल गए, वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रामवती ने बताया कि उमेश से जमीन को लेकर उनके परिवार की पुरानी रंजिश चल रही थी।