फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Negligence in communicable disease controlASHA workers will face action.

Bareilly News: संचारी रोग नियंत्रण में लापरवाही पर आशा कार्यकर्ता पर होगी कार्रवाई

Sat, 28 Mar 2026 01:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Negligence in communicable disease controlASHA workers will face action.
बरेली। पिछले वर्ष मलेरिया के मरीजों की संख्या में करीब 40 फीसदी कमी हुई थी। इसे बरकरार रखते हुए प्रभावी कार्रवाई के लिए शुक्रवार को डीएम अविनाश कुमार ने जिला स्वास्थ्य समिति में संचारी रोग नियंत्रण की बैठक की। लापरवाही बरतने पर आशा कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई के लिए कहा।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में बैठक के दौरान डीएम ने दस्तक अभियान में आशा समेत आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को भी घर-घर जाने के लिए कहा। ताकि अभियान का बेहतर संचालन हो सके। इसमें किसी भी स्तर पर कार्रवाई की हिदायत दी। अक्सर ड्यूटी से गायब रहने वाले सीएचओ के खिलाफ कार्रवाई के लिए सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह को निर्देशित किया। सीएचसी और पीएचसी पर भी चिकित्साधिकारियों की उपस्थिति की निगरानी के निर्देश दिए। जिला पंचायत राज अधिकारी कमल किशोर को गांव में फॉगिंग और शिक्षा अधिकारियों को हर संभव सहयोग के लिए निर्देश दिए।
विज्ञापन

अभियान के तहत प्रत्येक परिवार के बच्चों को पूरी बांह के कपड़े पहनने के लिए प्रेरित करने को कहा। आयुष्मान कार्ड बनाने में तेजी, आशा व एएनएम का सौ फीसदी भुगतान, आभा आईडी बनाने और मलेरिया पर अंकुश लगाने के लिए ग्रामीण इलाकों में विशेष निगरानी को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वस्थ हुए जन्मजात रोग से ग्रसित बच्चे सम्मानित
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम योजना के तहत निशुल्क इलाज से स्वस्थ जन्मजात रोगों से ग्रसित बच्चों को शुक्रवार को डीएम और सीएमओ ने सम्मानित किया। इनमें दिल में छेद, कटे होंठ, तालू, क्लब फुट, न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट, जन्मजात मोतियाबिंद के 50 मरीज रहे। यहां आरबीएस के जिला मैनेजर डॉ. पारस गुप्ता, डिप्टी सीएमओ डॉ. अमित, डॉ. राकेश, डॉ. प्रशांत रंजन अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed