{"_id":"690d11b2e9e1d702060a6499","slug":"neglect-during-pregnancy-is-causing-newborns-to-choke-bareilly-news-c-4-vns1074-761065-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: गर्भावस्था के दौरान अनदेखी से घुट रहीं नवजात की सांसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: गर्भावस्था के दौरान अनदेखी से घुट रहीं नवजात की सांसें
विज्ञापन
बरेली। गर्भवतियों की देखभाल में लापरवाही नवजात की सांसों पर भारी पड़ रही है। सरकारी अस्पतालों में हर माह एक मृत शिशु का जन्म हो रहा है। निजी अस्पतालों में गर्भस्थ शिशुओं की मौत के आंकड़े सरकारी से ज्यादा बताए जा रहे हैं।
जिला स्वास्थ्य समिति की रिपोर्ट के अनुसार अप्रैल से अक्तूबर तक सात माह में सात शिशुओं की मौत गर्भ में हुई। तकलीफ बढ़ने पर गर्भवती जांच कराने पहुंचीं तो इसकी जानकारी हुई। गर्भस्थ शिशु की मौत से गर्भाशय में संक्रमण फैलने पर सात गर्भवतियों की भी मौत हुई। इस अवधि में शेरगढ़ की विद्या देवी, नाजरीन, क्यारा की फूलबानो, भमोरा की राधा, बहेड़ी की कीर्ति, बिथरी चैनपुर की ओमवती, भोजीपुरा की पिंकी की गर्भावस्था के दौरान मौत हुई है। डेथ ऑडिट के अनुसार इन गर्भवतियों ने एंटी नेटल केयर के तहत जांच और टीकाकरण नहीं कराया था। ब्लड प्रेशर, थॉयराइड, हीमोग्लोबिन आदि का असंतुलन और अन्य जटिलताएं मौत की वजह बनीं। इसके दुष्प्रभाव से गर्भस्थ शिशु का भी दम घुट गया। जिले में पांच सौ परिवार ऐसे भी हैं जो 12 जानलेवा रोगों से बचाव के लिए शिशु का टीकाकरण नहीं करा रहे हैं।
महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. त्रिभुवन प्रसाद के मुताबिक, मां के खानपान का सीधा असर गर्भस्थ शिशु पर पड़ता है। अगर मां बीमार है और उसका समय पर इलाज न हो तो यह स्थिति जच्चा-बच्चा दोनों के लिए घातक हो सकती है। ब्यूरो