{"_id":"674e2430e1aa83654b0d5017","slug":"neelam-rathore-filed-nomination-another-claimant-bought-the-nomination-bareilly-news-c-182-1-sbly1021-103500-2024-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: नीलम राठौर ने दाखिल किया नांमाकन, एक और दावेदार ने खरीदा पर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: नीलम राठौर ने दाखिल किया नांमाकन, एक और दावेदार ने खरीदा पर्चा
विज्ञापन
नवाबगंज। नगर पालिका परिषद के वार्ड 11 में हो रहे सभासद पद के उप चुनाव में सोमवार को एक मात्र ही नामांकन पत्र दाखिल किया गया। यह नामांकन स्व. सभासद भूपेन्द्र सिंह राठौर की विधवा पत्नी नीलम राठौर ने दाखिल किया।
नगर के वार्ड 11 के सभासद भूपेन्द्र सिंह राठौर की जनवरी 2024 में दुकान के किराये को लेकर हुए विवाद में मारपीट कर हत्या कर दी गई थी । यह वार्ड उसी समय ये रिक्त चल रहा था। वार्ड में सभासद के न होने के चलते वार्ड का विकास भी ठप पड़ा था। राज्य निर्वाचन आयोग ने इस वार्ड में उप चुनाव कराए जाने के आदेश दिए हैं, जिस पर तहसील में नामांकन प्रक्रिया चल रही है।
चुनाव अधिकारी मनीष रस्तोगी और सहायक चुनाव अधिकारी राणा सिंह द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सोमवार को एक मात्र नांमाकन पत्र नीलम राठौर द्वारा दाखिल किया गया है, साथ ही एक नामांकन पत्र आकाश कश्यप द्वारा खरीदा गया है। मंगलवार को नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन है। चुनाव 17 दिसंबर को कराया जाएगा। संवाद