फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Nawabganj Inspector did not come to testify in the cases registered against Azam Khan, warrant issued

Bareilly News: आजम खां पर दर्ज मामलों में गवाही देने नहीं पहुंचे नवाबगंज इंस्पेक्टर, वारंट जारी

Sat, 05 Oct 2024 06:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2024 06:17 AM IST
विज्ञापन
Nawabganj Inspector did not come to testify in the cases registered against Azam Khan, warrant issued
रामपुर। सपा नेता आजम खां पर कोतवाली में दर्ज यतीमखाना बस्ती को खाली कराने के मामले में शुक्रवार को गवाही के लिए बरेली के नवाबगंज में तैनात इंस्पेक्टर कोर्ट नहीं पहुंचे। कोर्ट ने उनके खिलाफ जमानती वारंट के साथ ही धारा 350 का नोटिस जारी करते हुए आठ अक्तूबर को पेश होने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली में सपा नेता आजम खां के खिलाफ वर्ष 2019 में यतीमखाना बस्ती को खाली कराने के नाम पर लूटपाट, मारपीट और डकैती के 12 मुकदमे दर्ज कराए गए थे। पिछले दिनों बचाव पक्ष के अधिवक्ता के प्रार्थनापत्र पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने सभी मुकदमों की सुनवाई एक साथ करने का आदेश दिया था। इस आदेश के बाद शुक्रवार को मामले की सुनवाई हुई। सुनवाई में बरेली के नवाबगंज थाने में तैनात इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा को कोर्ट में पेश होना था, लेकिन वह नहीं पहुंचे। इसके चलते कोर्ट ने उन्हें नोटिस जारी किया है। आजम खां इस समय सीतापुर जेल में बंद हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed