फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Nath Corridor is being decorated with mural art

Bareilly News: नाथ कॉरिडोर को म्यूरल आर्ट से सजाया जा रहा

Sun, 31 May 2026 01:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Nath Corridor is being decorated with mural art
बरेली। धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर को नया आयाम दिया जा रहा है। नाथ कॉरिडोर को आकर्षक फोकस वॉल (म्यूरल आर्ट) से सजाया जा रहा है। राज्य पर्यटन विभाग की देखरेख में करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से यह काम अपने अंतिम दौर में पहुंच गया है।
विज्ञापन

शहर के अलखनाथ, तपेश्वरनाथ, धोपेश्वरनाथ, त्रिवटीनाथ, वनखंडीनाथ और पशुपतिनाथ मंदिरों को जोड़ते हुए कुल 32.5 किलोमीटर लंबे मार्ग का कायाकल्प और सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। इस मार्ग का कायाकल्प और सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। प्रमुख चौराहों और सरकारी भवनों की दीवारों को कलात्मक रूप दिया जा रहा है। उद्योग विभाग के बाहर बन रही फोकस वॉल पर म्यूरल आर्ट से सजावट हो रही है। एक डिजाइन में भगवान शिव के परिवार की कलाकृति उकेरी जाएगी। इसके दोनों ओर त्रिशूल, कलश, स्वास्तिक और पवित्र पुष्पों के चित्र होंगे। दूसरी डिजाइन में भगवान शिव को रौद्र तांडव मुद्रा में पर्वतीय पृष्ठभूमि के साथ दिखाया जाएगा। ये कलाकृतियां श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेंगी। योजना में जिन पांच क्षेत्रों को बदला गया है वो अब कैंट में चिह्ति किए गए हैं। हालांकि वहां पर अभी काम शुरू नहीं हुआ है। जिले में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बीते साल पर्यटकों की संख्या एक करोड़ के पार कर गई थी। पर्यटन विभाग शहर को सजाने के लिए कई प्रयास कर रहा है। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी रवींद्र कुमार ने बताया। उन्होंने कहा कि फोकस वॉल का काम जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed