{"_id":"5e2c73798ebc3e4b22073ca6","slug":"nagar-nigam-bareilly-news-bly393366250","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैक्स वसूलने पहुंची टीम से भिड़ीं महिलाएं, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैक्स वसूलने पहुंची टीम से भिड़ीं महिलाएं, हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आवासीय, व्यवसायिक भवनों पर की सीलिंग की कार्रवाई, एक दिन की मिली मोहलत
अभियान के तहत 15 लाख से ज्यादा का टैक्स वसूला
बरेली। श्यामगंज एमएम मार्केट में सीलिंग की बड़ी कार्रवाई होने के बाद नगर निगम टीम के खिलाफ लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। शनिवार को रामपुर बाग में टैक्स वसूलने पहुंची टीम के साथ लोगों की तीखी नोंक झोंक हुई। सीलिंग की कार्रवाई का जमकर विरोध हुआ. लेकिन नगर निगम के कमांडो के बीच बचाव के बाद लोगों का आक्रोश थम गया। कुछ ने टैक्स जमा किया तो कइयों ने टीम प्रभारी से दो दिन का समय मांगा।
शनिवार को रामपुरबाग सिविल लाइंस में हाउस टैक्स के बकायेदारों पर अभियान चलाकर टैक्स वसूली करने पहुंची टीम को लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। भवनों पर सीलिंग की कार्रवाई शुरू की तो लोगों ने टीम का घेराव शुरू कर दिया। टीम से महिलाओं की करीब घंटे भर तक नोकझोंक हुई। इस दौरान टीम प्रभारी ने पूर्व में जारी नोटिस का हवाला देते हुए सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने पर मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी दी तो बकाएदार बैकफुट पर आए। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी ललतेश सक्सेना ने बताया कि विकास भवन के पास के भवन को सील करने का विरोध निवासियों ने किया। इस भवन में पांच दुकान, एक मकान पर 10.83 लाख रुपये का टैक्स बकाया चल रहा था। काफी देर तक हुए हंगामे के बाद लोगों ने सोमवार तक टैक्स जमा करने की मोहलत मांगी। टीम ने सोमवार तक पूरा टैक्स जमा करने की हिदायत देते हुए सीलिंग की कार्रवाई नहीं की।
इसके बाद टीम श्यामगंज स्थित फर्नीचर के शोरूम पर 1.27 लाख रुपये का टैक्स अदा न करने पर सीलिंग की कार्रवाई की। इसी रोड पर चार दुकानों पर 2.13 लाख का टैक्स बकाया था, जो मौके पर जमा कराया गया। इसके बाद टीम ने आलमगिरीगंज स्थित 27 दुकान समेत उसके ऊपर चल रहे होटल का 3.60 लाख रुपये टैक्स बकाया होने पर सीलिंग की कार्रवाई शुरू की तो भवन स्वामी ने पूरा टैक्स जमा किया। टीम कानूनगोयान पहुंची तो वहां पर चल रही बैंक और मार्केट पर सात लाख रुपये बकाया टैक्स जमा कर दिया। टीम प्रभारी ने बताया कि अभियान के तहत जोन एक में दो लाख और जोन दो में 13 लाख से ज्यादा का टैक्स वसूला गया है। उन्होंने बकाएदारों को सोमवार तक हर हाल में टैक्स जमा कराने की हिदायत दी है।